Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/पावर प्लांट में 13 क्विंटल गांजा जलाकर पैदा की गई 1 मेगावॉट बिजली
Uncategorized

पावर प्लांट में 13 क्विंटल गांजा जलाकर पैदा की गई 1 मेगावॉट बिजली

Avatar photo
By fourthline.in
August 29, 2023 1 Min Read
0

दूसरी बार पावर प्लांट में किया गया जब्त नशीले पदार्थों का नष्टीकरण
सूरजपुर। सरगुजा रेंज में जब्त 13.14 क्विटल गांजा सहित अन्य नशीली पदार्थाे को पावर प्लांट के बायलर में डालकर नष्ट किया गया। इससे करीब 1 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। रेंज में दूसरी बार इस तरह गांजा नष्ट करके बिजली का उत्पादन किया गया। बाजार मूल्य के हिसाब से लगभग 3 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अंकित गर्ग ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नशीली वस्तुओं को नष्ट किया गया, जिससे बिजली का उत्पादन हुआ है।

आईजी ने कहा कि सरगुजा रेंज के जिलों में पुलिस ने अभियान चलाकर नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर गांजा, बाउन शुगर, सिरप, कैप्सूल, इंजेक्शन, टेबलेट जब्त किया था। अभियान के तहत सरगुजा रेंज में 174 प्रकरणों में 13 क्विंटल 14 किलो गांजा, 62 नग गांजे के पौधे, बाउन शुगर 34 ग्राम 22 मिलीग्राम, 58977 नग कफ सिरप, 9703 नग इंजेक्शन, 161004 नग टेबलेट का नष्टीकरण इंदिरा पावर जैन प्राईवेट लिमिटेड गिरवरगंज-नयनपुर में किया गया।
हाई पावर ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देख-रेख में हुआ नष्टीकरण..
रेंज स्तर पर 3 सदस्यीय हाई पावर ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई गई है। समिति के अध्यक्ष आईजी सरगुजा अंकित गर्ग के अलावा सदस्य पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला, पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा भी मौके पर उपस्थित थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रलेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में फासीवादी, साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने का आह्वान

Next

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ग्रहण किया राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme