Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ मंजूर, जिपं सभापति गौरहा ने सीएम, सिंहदेव, ताम्रध्वज का जताया आभार
Uncategorized

सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ मंजूर, जिपं सभापति गौरहा ने सीएम, सिंहदेव, ताम्रध्वज का जताया आभार

Avatar photo
By fourthline.in
November 22, 2022 1 Min Read
0

बिलासपुर । लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पौंसरा,नंगोई व सरवनदेवरी में सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इन मुख्य सड़कों की मांग विगत 15 साल से लंबित थी और अब राशि स्वीकृत हो जाने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। स्थानीय जनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्राम पंचायत का विकास भी हो सकेगा।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि वर्षों से लंबित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के इन मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए ग्राम वासियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। आज जब यह सड़कें स्वीकृत हो गई है तो मै मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,टी एस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने जन भावनाओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्या को देखते हुए मेरी मांगो पर विचार कर त्वरित निर्णय लेकर इन मार्गों की स्वीकृति प्रदान की है। अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और आम जनता को राहत मिल सकेगी। मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में पानी,सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए,ग्रामवासियों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। दुर्भाग्य की बात यह है की कुछ भाजपा के नेता इसे भी अपनी उपलब्धि बताकर नरेंद्र मोदी का महिमामंडन करते हैं।

Tags:

ग्राम विकासमुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

भूपेश सरकार की हाट-बाजार क्लिनिक हिट ,विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहा

Next

एनटीपीसी सीएमडी गुरदीप सिंह ने लारा प्रोजेक्ट में एमजीआर से कोयले की आपूर्ति का किया शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme