Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/प्राचीन मूर्तियों की खरीदार बनकर पहुंची पुलिस , चार गिरफ्त में , भांवर गणेश की बेशकीमती मूर्ति बरामद
Uncategorized

प्राचीन मूर्तियों की खरीदार बनकर पहुंची पुलिस , चार गिरफ्त में , भांवर गणेश की बेशकीमती मूर्ति बरामद

Avatar photo
By fourthline.in
December 4, 2022 3 Min Read
0

बिलासपुर। प्राचीन मूर्तियों के खरीददार बनकर पहुंची पुलिस ने जिले के मस्तूरी स्थित प्राचीन मंदिर से करीब 3:30 महीने पहले मूर्ति लूटकर भागे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से भावर गणेश की बेशकीमती मूर्ति खंडित अवस्था में बरामद कर ली गई है।
एसएसपी पारुल माथुर ने पत्रकारों को बताया कि मस्तूरी थाने के एक आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्राचीन मूर्ति बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस प्राचीन मूर्तियों के खरीददार बनकर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। भंवर गणेश की प्राचीन मूर्ति खंडित अवस्था में बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि ग्राम ईटवापाली थाना मस्तुरी से 25-26 अगस्त की रात में अज्ञात लोगो ने प्राचीन भांवर गणेश मंदिर के पुजारी महेश राम केंवट को पिस्टल अड़ाकर बंधक बनाया था और मंदिर से प्राचीन मूर्ति लूट कर ले गये थे। यह धार्मिक आस्था एवं प्राचीन ऐतिहासिक बेशकीमती मूर्ति का मामला था । चार दिन पहले ही क्राइम बांच के मस्तुरी के स्थानीय आरक्षक हेमन्त सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम चौहा के दो लडके काले पत्थर के एक टुकडे का सैम्पल लेकर उसे मुर्ति का बताकर चार करोड में बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम बांच प्रभारी हरविन्दर सिंह को ग्राहक बनकर सौदा करने भेजा। हरविन्दर सिंह एवं आरक्षक गोविन्द शर्मा ने खुद को कन्नौजउत्तर प्रदेश. ) का व्यापारी बताकर तीन दिन पहले युवराज टण्डन से मुलाकात कर सौदे बाजी की चर्चा करते हुए पहले मूर्ति दिखाने की मांग की। दिनांक 03.12.22 की रात्रि में ग्राम चौहा में पांच लाख के नकली नोट एण्डवांस मनी के रूप में दिखाते हुए क्राईम ब्रांच प्रभारी ने पुनः युवराज टण्डन से पहले मूर्ति दिखाने की बात दोहराई तब युवराज ने अपने दोस्त मोहताब सुमन को फोन कर मोटर सायकिल में मूर्ति मंगवाई जैसे ही मोहताब सफेद रंग के झोले में मोटर सायकिल में बैठकर मूर्ति लेकर आया और झोला खोलकर मुर्ति दिखाई तब क्राईम ब्रांच की आस पास छुपी हुई टीम एवं थाना मस्तुरी के सउनि हेमन्त पाटले के टीम ने घेराबंदी कर युवराज और मोहताब को अपने कब्बे मे लेकर कडाई से पुछताछ करना प्रारम्भ किया तो उक्त दोनों ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पैसे के लालच में उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया। चार आरोपियो को मूर्ति लूट के अपराध में गिरफ्तार किया गया है, अतूल भार्गव गांव एवं घर से फरार मिला जिसकी तलाश जारी है। आरोपी युवराज एवं अतुल भार्गव थाना मस्तुरी में पहले भी अन्य मामलो में चालान हो चुके है।

इस मामले का पर्दाफाश करने में अति०पुलिस अधीक्षक द्वय राजेन्द जायसवाल, राहूल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मस्तुरी श्रीमती गरिमा द्विवेदी एवं मस्तुरी थाना प्रभारी श्रीमती नुपूर उपाध्याय (परि० उपुअ.) एवं उनकी समस्त टीम साथ ही ए.सी.सी.यू. प्रभारी हरविन्दर सिंह व उनकी समस्त टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है। इस मामले में आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी पूर्व में की जा चुकी है।

Tags:

छत्तीसगढ़प्राचीन मूर्तिबिलासपुर पुलिस
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में, हमारे लिए ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण पल होगा – भूपेश

Next

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय के उप सचिव संतोष देवांगन का फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme