Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
• विधायक मरावी व भाजपा जिलाध्यक्ष सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान
Seva Sankalp Abhiyan : सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान एवं कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह रेणुका नदी छठ घाट पर बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने नदी तट की साफ-सफाई में श्रमदान किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
Seva Sankalp Abhiyan : इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं,बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। रेणुका नदी हमारी आस्था और जीवन से जुड़ी है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। सेवा की शुरुआत अपने आसपास से होती है और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़ा बदलाव लाते हैं। हमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाना होगा।

Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना है। स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे कार्य सीधे जनजीवन और पर्यावरण से जुड़े हैं। आज का श्रमदान यही संदेश देता है कि जब समाज मिलकर जिम्मेदारी उठाता है, तो बदलाव दिखाई देने लगता है। सेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
अभियान में वन विभाग के अमले ने स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू,भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह थलेश्वर साहू, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ‘अज्जू’, भाजपा जिला मंत्री दीपक गुप्ता, संत सिंह अरविंद मिश्रा विजय राजवाड़े एल्डरमैन संतोष सोनी, संजू सोनी,नीरज गुप्ता रामविलास सिंह किरण खेस, देवंती साहू,पवन साहू धरम सोनी देवनारायण सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वन विभाग के रेंजर उमेश वस्त्रकार, रमेश सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
