Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय के उप सचिव संतोष देवांगन का फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास
Uncategorized

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय के उप सचिव संतोष देवांगन का फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास

Avatar photo
By fourthline.in
December 5, 2022 1 Min Read
0

बिलासपुर। जालसाजों ने महाधिवक्ता कार्यालय में पदस्थ उप सचिव संतोष देवांगन के नाम पर इंस्टाग्राम में फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारी ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही फर्जी अकाउंट को बंद करा दिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देकर मामले की जांच करने को कहा है।

तारबाहर थाना क्षेत्र के हंसा विहार निवासी संतोष कुमार देवांगन महाधिवक्ता कार्यालय में उप सचिव हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने इंस्टाग्राम में उनके नाम पर अकाउंट बना लिया। इसमें जालसाज ने अधिकारी की तस्वीर ही लगाई। इसके बाद उनके जान-पहचान वालों से रुपये की मांग करने लगे। जान-पहचान वालों ने इस संबंध में उन्हें फोन कर जानकारी दी। तब अधिकारी ने अपने नाम पर हो रही धोखाधड़ी के प्रयास की जानकारी अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों को दी। साथ ही जालसाजों के बहकावे में नहीं आने की अपील की। इसकी जानकारी एसीसीयू को देकर फर्जी अकाउंट को बंद करा दिया गया है।
ठगों का कनेक्शन इंदौर से औ
उप सचिव संतोष देवांगन ने बताया कि जालसाजों ने उनके परिचित के लोगों से रुपये मांगने के बाद गूगल पे का नंबर दिया। यह नंबर अधिकारी का नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ। अधिकारी ने पुलिस को नंबर देकर इसकी जानकारी जुटाई। तब पता चला कि गूगल पे का यह नंबर इंदौर से चल रहा है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

उपचुनावछत्तीसगढ़मुकाबला त्रिकोणीय
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

प्राचीन मूर्तियों की खरीदार बनकर पहुंची पुलिस , चार गिरफ्त में , भांवर गणेश की बेशकीमती मूर्ति बरामद

Next

कोयला खदान भू विस्थापितों का आज एसईसीएल मुख्यालय के सामने प्रदर्शन , हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सौंपेंगे ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme