बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह बांगापाल थाना से एक किमी दूरी पर रायपुर से बीजापुर जा रही कुशवाहा टैवेल्‍स (सीजी 17 kw-9055) की यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सुबह हुई दुघर्टना में दो यात्री की मौके पर मौत हुई है। पांच यात्री घायल हुए है‌, जिसमें से तीन गंभीर यात्री को दंतेवाड़ा रेफर किया गया। दो का इलाज नेलसनार किया जा रहा है।

बांगापाल के थाना प्रभारी यादव ने बताया कि यह घटना नेशनल हाईवे 63 पर सुबह 4 बजे के लगभग हुई है। बस में लगभग 15-20 यात्री सवार थे। थाना में सूचना मिलने पर यात्रियों की मदद कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दो यात्री जिनकी मौत हुई उनकी पहचान की जा रही है।

Previous articleचक दे इंडिया के नारे के साथ मुख्यमंत्री ने उठाई हाकी विश्वकप की ट्राफी
Next articleमकर संक्रांति की प्रचलित कथा, इसलिए है तिल का बड़ा महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here