Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारों को मुख्यमंत्री की सौगात, अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता
Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारों को मुख्यमंत्री की सौगात, अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता

Avatar photo
By fourthline.in
January 26, 2023 2 Min Read
0

महिलाओं , श्रमिकों के लिए नई योजनाएं, आदिवासी पर्वों के लिए पंचायतों को हर साल 10 हजार
जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारों को अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देने
की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश के विकास तथा प्रदेशवासियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

प्रदेश में आदिवासी पर्व सम्मान निधि

छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है ।

आगामी वित्तीय वर्ष से सरकार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान करेगी।

महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने नई योजना

महिला समूहों महिला उद्यमियों, महिला व्यवसायियों एवं महिला स्टार्ट अप को व्यापार उद्योग स्थापित करने हेतु नवीन योजना आरंभ की जायेगी।

राज्य में गठित होगा नवाचार आयोग

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने और संजोने के बाद छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ पर अनवरत आगे बढ़ाने के लिये राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग का गठन किया जायेगा।


राज्य में बनेगी एयरोसिटी

रायपुर एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास और रोजगार सृजन के लिये मैं स्वामी विवेकानंद विमानतल के पास एयरोसिटी विकसित की जाएगी


राज्य में बनेगी ग्रामीण उद्योग नीति

छत्तीसगढ़ में कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, रोजगार और लोगों की आय बढ़ाने के लिये ग्रामीण उद्योग नीति बनाई जायेगी।


औद्योगिक इकाइयों को संपत्ति कर से मिलेगी मुक्ति

उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाईयों को संपत्ति कर के भार से मुक्त किया जायेगा ।


जीवनदायनी खारून नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट

रायपुर और दुर्ग जिले की जीवनदायिनी और जन आस्था का केंद्र खारून नदी व्यापार और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। खारून नदी पर उत्कृष्ट रिवर फ्रंट विकसित करने की मैं घोषणा करता हूँ।


विद्युत शिकायत के निराकरण के लिए बनेगी आधुनिक ऑनलाईन निराकरण प्रणाली

बिजली बिल हाफ योजना को मिले उत्कृष्ट प्रतिसाद के बाद मैं घोषणा करता हूँ कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये अत्याधुनिक ऑनलाईन शिकायत एवं निराकरण प्रणाली विकसित की जायेगी।

निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में लगातार तीन साल पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को स्वयं का मकान बनाने हेतु 50 हजार रूपये अनुदान देने की योजना लाई जायेगी ।


राज्य में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय रामायण मानस महोत्सव

छत्तीसगढ़ की जनता की अगाध आस्था भांचा राम और माता कौशल्या में है। प्रत्येक वर्ष हम राष्ट्रीय रामायण मानस मंडली महोत्सव आयोजित होंगे।



चंदखुरी में प्रतिवर्ष आयोजित होगा माँ कौशल्या महोत्सव

छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है अतः प्रतिवर्ष चंदखुरी में कौशल्या महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

Tags:

छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कोयला कारोबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने दो खनिज अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Next

जनसंपर्क संचालनालय में फहराया गया तिरंगा, सभी अधिकारी -कर्मचारी रहे मौजूद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme