Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के कैंडल मार्च को मिली अभूतपूर्व सफलता, बिलासपर बंद की जोरशोर से उठी मांग
Uncategorized

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के कैंडल मार्च को मिली अभूतपूर्व सफलता, बिलासपर बंद की जोरशोर से उठी मांग

Avatar photo
By fourthline.in
March 17, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर । बिलासपुर से इंदौर उड़ान को बंद करने और बिलासपुर दिल्ली उड़ान का किराया मनमाने रूप से बढ़ाने के विरोध में हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति के कैंडल मार्च को अभूतपूर्व सफलता मिली। महा धरना स्थल से देवकीनंदन चौक होते हुए रिवर व्यू तक जन रैला पूरे जोश में मोमबत्ती हाथ में लिए नारे लगते हुए आगे बढ़ता गया। मार्च के पहुंचने के बाद रिवर व्यू पर हुई जनसभा में निर्णय ना बदलने पर बिलासपुर बंद की मांग जोरशोर से उठी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अलायंस एयर और नागरिक उड्डयन मंत्रालय और केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बिलासपुर इंदौर उड़ान बंद करने का फैसला नहीं बदला गया और बिलसपुर दिल्ली मार्ग का किराया कम नहीं किया गया तो बिलासपुर बंद जैसा कदम भी उठाया जाएगा।

आज के कैंडल मार्च में आईएमए, व्यापारी संगठनों, अधिवक्ता संघ, सिंधी समाज, निषाद समाज, कान्यकुब्ज समाज, सिख समाज, चकरभाठा व्यापारी संघ, जिला क्रिकेट संघ, महिळा संगठन समेत करीब २० संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके लिए आज शाम राघवेंद्र राव सभा भवन प्रांगण महाधरना स्थल पर सभी एक साथ एकत्र हुए और अलायंस एयर और केंद्र सरकार को इस फैसले के लिए दोषी ठहराया।

समिति ने कहा कि पहले मनमाना किराया बढ़ाया गया और उसके बाद यात्री की कमी का बहाना बना कर इंदौर उड़ान बंद की जा रही । अलायंस एयर के इसी रवैये के विरोध में समिति जन आंदोलन कर रही है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि बिलासपुर भोपाल उड़ान को उड़ान योजना के तहत स्वीकृत होने से 3 साल के पहले बंद नहीं किया जा सकता था, परन्तु बिलासपुर भोपाल फ्लाइट को बंद किया गया और अब इंदौर फ्लाइट को बंद किया जा रहा है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बालको के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी, तीन दिनों बाद त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति, शांतिनगरवासियों का होगा पुनर्वास

Next

मोबाइल से दोस्तों के साथ वीडियो रील बना रहे छात्र की कालेज की छत से गिरकर मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme