Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मोबाइल से दोस्तों के साथ वीडियो रील बना रहे छात्र की कालेज की छत से गिरकर मौत
Uncategorized

मोबाइल से दोस्तों के साथ वीडियो रील बना रहे छात्र की कालेज की छत से गिरकर मौत

Avatar photo
By fourthline.in
March 18, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर। शहर के साइंस कालेज में दोस्तों के साथ कालेज बिल्डिंग की छत पर वीडियो रील बनाते वक्त 20 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरकर छात्र की मौत हो गई। आनन फानन में दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

मृतक आशुतोष साव (20) जांजगीर-चांपा जिले के सरखो का रहने वाला था जो बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आज यानि शनिवार को स्वजन की मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र आशुतोष शहर किराए की मकान में रहकर साइंस कालेज में पढ़ाई करता था। पढ़ाई के बाद शाम पांच बजे वे अपने तीन दोस्तों के साथ कालेज बिल्डिंग की छत पर अपने चार दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो रील बना रहे था।

इसी दौरान आशुतोष का पैर फिसल गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटे आई थी। दोस्तों ने इसकी सूचना कालेज प्रबंधन को देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशुतोष के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कालेज प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी मांगी है।

Tags:

कालेज में हादसाछत्तीसगढ़वीडियो रील
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के कैंडल मार्च को मिली अभूतपूर्व सफलता, बिलासपर बंद की जोरशोर से उठी मांग

Next

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन एकदिवसीय हड़ताल पर, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme