Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/राज्य कोरोना प्रबंधन की पूरी तैयारी रखें,10- 11 अप्रैल को पूरे देश में माकड्रिल
Uncategorized

राज्य कोरोना प्रबंधन की पूरी तैयारी रखें,10- 11 अप्रैल को पूरे देश में माकड्रिल

Avatar photo
By fourthline.in
April 7, 2023 2 Min Read
0

नई दिल्ली । भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो है। सभी राज्य अलर्ट पर है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। वहीं केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों के लिए कोरोना गाइडलाइंस जारी है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी को अलर्ट रहने को कहा है। वर्चुअली तरीके से हुई इस बैठक में कोरोना को लेकर समीक्षा की गई।

डरने, घबराने की जरूरत नहीं

इस दौरान मंडाविया ने सभी से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। हमें भ्रम से बचना होगा। कोरोना की जांच और जीनोम सीवेंक्सिंग बढ़ानी होगी। इससे पहले देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के पांच हजार से ज्यादा केस आए थे, जो छह महीने में सबसे अधिक है।

पुडुचेरी में मास्क अनिवार्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को लेकर मॉक ड्रिल करने को कहा है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह भी किया है। वहीं, पुडुचेरी में मास्क पहनना अब अनिवार्य कर दिया गया है।

चार दिनों में मामले दोगुने

देश में चार दिनों में ही कोरोना के मामले दोगुना हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 6,050 नए केस मिले हैं। इसके अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या अब 28,303 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 14 मरीजों की जान भी गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 30 हजार 943 हो गया है। महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Tags:

कोरोना माकड्रिलकोविड 19राष्ट्रीयस्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

प्राइवेट स्कूल की डांस टीचर का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी

Next

अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के छात्र – छात्राओं को दिया जाएगा प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा का भी ज्ञान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme