Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य ने लाठी स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
Uncategorized

छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य ने लाठी स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Avatar photo
By fourthline.in
April 20, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर । द्वितीय राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 21 से 24 अप्रैल तक होगा । राष्ट्रीय लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भोपाल में 21 से 23 अप्रैल 2023 को शारदा विहार में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इसमें भारत के लगभग 16 से 20 राज्यों के प्रतियोगी उम्र 10 से 30 वर्ष की कैटेगरी के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें 3 वर्ग डेमोंसट्रेशन पट्टा बाजी एवं फाइट होगी। इसमें मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, पंजाब , बिहार, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश , उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है । यह खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एस जी एफ आई से संबद्ध है । लाठी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन किया जा रहा है । इस खेल में बिलासपुर के 5 खिलाड़ी दिव्या साहू,अंजली सेन, शिवानी बुधौलिया, सृष्टि निर्मलकर एवं ध्रुवी खंडेलवाल के साथ कोच ठाकुर कर्ण सिंह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं । छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें खेल में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने एवं इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर पदक लाकर बिलासपुर जिले व प्रदेश का एवं अपने स्कूल परिवार का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी । बिलासपुर जिले से ये पांच खिलाड़ी अपने कोच ठाकुर कर्ण सिंह के साथ 20 अप्रैल 2023 को अमरकंटक एक्सप्रेस से रात्रि 9.00 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे । इस अवसर पर प्रशांत पांडे, राहुल दुबे , अनिल चंदेल, केशव गोरख, संगीत मोईत्रा, सतोष पाण्ङेय, सदीप मिश्रा, गुड्डू चदेल , सतोष चौहान दिलीप साहू, अविनाश दुबे , मोनिका पाठक, त्रिलोक नागेश, लिली ठाकुर , सतीश बरेठ एवं अन्य गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी उपस्थित थे।

Tags:

छत्तीसगढ़योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंहराष्ट्रीय लाठी स्पोर्ट्स
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मोदी सरनेम मामले में सजा पर रोक लगाने की राहुल गांधी की याचिका खारिज

Next

भारत इसलिए जनसंख्या में आगे, चीन में 40 करोड़ बच्चे पैदा ही नहीं हो सके

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme