Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/हाईकोर्ट ने बिलासपुर-भोपाल उड़ान बंद करने और एयरपोर्ट के लिए जमीन मिलने में देरी पर जताई नाराजगी
Uncategorized

हाईकोर्ट ने बिलासपुर-भोपाल उड़ान बंद करने और एयरपोर्ट के लिए जमीन मिलने में देरी पर जताई नाराजगी

Avatar photo
By fourthline.in
April 21, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस सैम पी कोशी की खंडपीठ ने कड़ा रुख अपनाते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से पूछा कि बिलासपुर – भोपल उड़ान चार महीने में ही बंद किये जाने के मामले में आज तक अलायंस एयर पर क्या कार्यवाही की गई ? गौरतलब है कि उड़ान योजना के तहत मंजूर यह फ्लाइट को 3 साल तक लगातार चलाने का करार अलायंस एयर कंपनी ने नोडल एजेंसी एएआई से किया था, परन्तु इसे चार महीने में 25, सितंबर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया। यह फ्लाइट पुनः शुरू नहीं की गई।

आज एएआई की और से प्रस्तुत जवाब में यह भी बताया गया की बिलासपुर -भोपाल उड़ान को बंद कर बिलासपुर – इंदौर उड़ान शुरू तो की गई थी। चूंकि उसे उड़ान योजना का दर्जा नहीं दिया गया था इसलिए उसमे वीजीएफ़ सब्सिडी नहीं दी गई और उसको बंद करना अलायंस एयर का व्यावसायिक निर्णय है। हालांकि एएआई ने स्वीकार किया की बिलासपुर भोपाल उड़ान बंद करना सही नहीं हैं और उसे नोटिस देने की तैयारी चल रही है। इस पर खंडपीठ ने 8, महीने में नोटिस भी ना देने पर सवाल उठाया।

आज की सुनवाई में सेना के कब्जे वाली 1012 एकर जमीन की वापसी का मामला भी उठा और खंडपीठ ने पूछा की यदि केंद्र और राज्य दोनों सैद्धांतिक रूप से जमीन वापसी के लिए सहमत हो चुके हैं तो इस पर समयबद्ध कार्यक्रम तय होना चाहिए। खंडपीठ ने आज पारित आदेश में इसके लिए 45 दिनों का समय देते हुए कहा कि इस जनहित के कार्य के लिए यथाशीघ्र ठोस कदम उठाये जाने चाहिए। इसके पहले सेना के कब्जे वाली 28 एकड़ जमीन तुरंत वापस करने या उस पर काम करने की अनुमति देने का भी मामला उठा परन्तु सभी पक्षों को सुन कर खंडपीठ ने पूरी 1012 एकड़ जमीन एक बार में ही वापस लेने के प्रस्ताव को उचित माना।

आज हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव और अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव, एएआई की ओर से अनुमेह श्रीवास्तव, केंद्र सरकार की तरफ से उप सॉलिसिटर जनरल मिश्रा और राज्य सरकार की तरफ से उप महाधिवक्ता हरप्रीत अहलूवालिया ने बहस की। मामले की अगली सुनवाई मई के दूसरे सप्ताह में रखी गई है।इसके लिए अलायंस एयर को अलग से नोटिस भी जारी किया गया है।

Tags:

छत्तीसगढ़बिलासपुर -भोपाल उड़ानबिलासा एयरपोर्टहवाई सेवा जनसंघर्ष समिति
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

जिला क्रिकेट संघ में सचिव के कार्य-व्यवहार से नाराज़गी इस्तीफों की पेशकश तक पहुंची, मान- मनौव्वल की कोशिश

Next

हृदय और फेफड़े के लिए तंबाकू का सेवन सबसे खतरनाक – डा. राकेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme