Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/हफ्तेभर के भीतर शुरू होगा सर्वे, कूलिंग टावर प्रभावितों ने आर्थिक नाकेबंदी का कार्यक्रम टाला
Uncategorized

हफ्तेभर के भीतर शुरू होगा सर्वे, कूलिंग टावर प्रभावितों ने आर्थिक नाकेबंदी का कार्यक्रम टाला

Avatar photo
By fourthline.in
April 29, 2023 2 Min Read
0

कोरबा । भारत एल्यूमीनियम कंपनी (बालको) के कूलिंग टावर और कोल डस्ट तथा राखड़ के जानलेवा प्रदूषण से जूझ रहे करीब डेढ़ सौ परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रशासन एक हफ्ते के भीतर सर्वे शुरू करेगा। ये परिवार वर्षों से पुनर्वास की लड़ाई लड़ रहे हैं।
अनुविभागीय अधिकारी की मध्यस्थता में हुई बैठक में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के मुद्दे पर फिर बातचीत हुई । प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का एक हफ्ते के भीतर नए सिरे से सर्वे कराने का विश्वास दिलाया गया। परिवारों को रोजगार देने पर बात नहीं बन पाई। कंपनी लोगों को ठेका मजदूर के रूप रोजगार देने की बात कह रही है , जो परिवारों को मंजूर नहीं है। वे स्थाई रोजगार चाहते हैं। इसी मुद्दे पर वे एक बार फिर आर्थिक नाकेबंदी करने वाले थे। प्रशासन के साथ एक और वार्ता को लिए इसे टाल दिया गया। नए सर्वे और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करने के आश्वासन पर प्रभावित परिवारों ने आर्थिक नाकेबंदी का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया है।

नए सर्वे और उसके बाद पुनर्वास की प्रक्रिया का प्रभावित परिवार इंतजार करेंगे। शांति नगर पुनर्वास समिति के अध्यक्ष आर. ए. नारायण राव ने कहा अगर कंपनी पुनर्वास के अपने वादे को पूरा करने में आनाकानी करती है तो प्रभावित परिवारों के सामने आंदोलन करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा। हम प्रशासन से इस दिशा में प्रभावित परिवारों के हक में फैसले की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह अधूरी ही रही है। कंपनी का रवैया इसे टालते रहने का रहा है, जिसे लेकर प्रभावित परिवारों में रोष बढ़ रहा है।

Tags:

कलेक्टर संजीव झाकोरबाछत्तीसगढ़बालको सीईओ राजेश कुमारशांति नगर पुनर्वास समिति
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बिरनपुर हिंसा पीड़ितों से मिले रमन , कहा – बातें सुनकर आंसू आ गए

Next

1 मई से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, सबसे बड़ा बदलाव GST नियम में

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme