Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/CG NEWS : विधायक की शिकायत पर ट्रांसफर, आरक्षक ने दी सपरिवार आत्मदाह कर लेने की चेतावनी
Uncategorized

CG NEWS : विधायक की शिकायत पर ट्रांसफर, आरक्षक ने दी सपरिवार आत्मदाह कर लेने की चेतावनी

Avatar photo
By fourthline.in
May 30, 2023 1 Min Read
0

बेमेतरा। बेमेतरा जिला पुलिस बल एक आरक्षक ने सपरिवार आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी है। आरक्षक संदीप साहू का आरोप है कि उसके खिलाफ बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा डीजीपी से की गई शिकायत पर बिना विभागीय जांच के उसका ट्रांसफर कर दिया गया जो गलत है। अब इस पूरे मामले को लेकर संदीप ने राज्यपाल के नाम पत्र लिखा है और अपने ट्रांसफर को गलत बताते हुए इसे रद्द कराने की मांग की है।

संदीप साहू ने राज्यपाल के नाम लिखे पत्र में बताया है कि कुछ समय पहले बेमेतरा पुलिस के द्वारा जिले में चल रहे अवैध सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई से कई लोगों को शिकायत भी थी और इसी बात से नाराज लोगों ने पुलिस कर्मियों की शिकायत विधायक आनंद छाबड़ा से की थी। विधायक ने डीजीपी को पत्र लिख एसआई धालसिंह साहू, अरविंद शर्मा ASI, अनुपम शर्मा प्रधान आरक्षक, संदीप साहू कॉन्स्टेबल, जितेंद्र वर्मा कॉन्स्टेबल, नागेश ठाकुर कॉन्स्टेबल, महेंद्र सोनवानी कॉन्स्टेबल के ट्रांसफर की अनुशंसा की थी, जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया। बिना जांच के हुए ट्रांसफर से आक्रोशित आरक्षक संदीप साहू ने इसकी शिकायत डीजीपी से भी की थी। वहां कोई सुनवाई नहीं होने के बाद राज्यपाल के नाम पत्र लिखा कहा है कि 20 दिनों के अंदर ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो वह पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा।

Tags:

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूछत्तीसगढ़बेमेतरा पुलिसराज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

नौ नगरीय निकायों में उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, नामांकन 9 जून से, 27 को मतदान

Next

सरगुजा के गांव में शोले का दृश्य, युवती के घरवालों ने शादी से मना किया तो चढ़ गया पानी टंकी पर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme