Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे अब 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान
Uncategorized

सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे अब 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान

Avatar photo
By fourthline.in
July 1, 2023 1 Min Read
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री मितान योजना का सभी नगर पालिकाओं में शुभारंभ किया, जिसके बाद अब मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी। अब तक मुख्यमंत्री मितान योजना की सुविधा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिल रही थीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) का भी शुभारंभ किया ताकि शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि नागरिकों में नीली गाड़ी के नाम से मशहूर एमएमयू की बड़ी लोकप्रियता है, जिसके बाद नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री ने मितान योजना का सौंपा एक लाखवां सर्टिफिकेट – मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब तक 99 हजार 999 सर्टिफिकेट घर पहुंचाएं जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मितान योजना का एक लाखवां सर्टिफिकेट हितग्राही शीतल सोहले, अंकिता सोहले, ईशा सोहले, सूर्या सोहले, शशांक सोहले को सौंपा। सोहले परिवार ने राशन कार्ड हेतु मितान से संपर्क किया था, मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से सोहले परिवार को राशनकार्ड भेंट किया। इसी तरह ऋतु शर्मा, आराध्या शर्मा और अनन्या पाण्डे को आधार कार्ड एवं डॉ. नेहा भल्ला को पैन कार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

रोटरी की नई कार्यकारिणी घोषित, विभिन्न स्कूलों में बायो टॉयलेट बनाने का लक्ष्य

Next

नौ वर्षाें में सरकारी बैंकों की कमाई तीन गुना बढ़ी – सीतारमण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme