Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/नौ वर्षाें में सरकारी बैंकों की कमाई तीन गुना बढ़ी – सीतारमण
Uncategorized

नौ वर्षाें में सरकारी बैंकों की कमाई तीन गुना बढ़ी – सीतारमण

Avatar photo
By fourthline.in
July 1, 2023 1 Min Read
0

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि वित्त वर्ष 2014 में सरकारी बैंकों का मुनाफा 36270 करोड़ रुपये की तुलना में नौ वर्षाें में वित्त वर्ष 2022-23 में करीब तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीतारमण ने यहां सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक के कारपोरेट कार्यालय के साथ ही पूर्वाेत्तर में बैंक की 29वीं शाखा का शुभारंभ करने के अवसर पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार द्वारा शुरू किय गये विभिन्न सुधारों के बल पर अब दोहरी बेलेंस सीट एडवांटेड की स्थिति में है। अब बैंक अच्छा लाभ कमा रहे हैं। उनकी चूकता पूंजी बढ़ी है और अब वे अपना कारोबार बढाने लगे हैं। इससे अर्थव्यवस्था को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आयी थी उस समय दोहरी बैलेंस सीट समस्या थी लेकिन अब यह एडवांटेज की स्थिति में है।

उन्होंने कहा जब हम ट्विन बैलेंस सीट की बात करते हैं तो हम बैंक की बैलेंस सीट और कारपोरेट एवं एमएसएमई की बात करते हैं। जब ये सभी समस्या में होते हैं तो इससे अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है। उन्होंने द इॅकोनोमिस्ट पत्रिका का हवाला देते हुये कहा कि इसमें कहा गया है भारतीय बैंक जो कभी कठिनाइयाें में फंसे थे अब लाभ कमा रहे हैं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे अब 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान

Next

बिहार में सरकार की डोमिसाइल पालिसी पर बवाल, शिक्षक पद के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme