Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/कचरा बीनने वाली महिलाओं ने चंदा करके खरीदी लॉटरी, जीते 10 करोड़
Uncategorized

कचरा बीनने वाली महिलाओं ने चंदा करके खरीदी लॉटरी, जीते 10 करोड़

Avatar photo
By fourthline.in
July 28, 2023 2 Min Read
0

तिरुवनन्तपुरम। Lottery Jackpot: किस्मत कब पलट जाएं कोई नहीं बता सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ केरल के मल्लापुरम में, जहां कचरा बीनने वाली महिलाओं ने 10 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। मलप्पुरम के परप्पानंगडी नगर पालिका में हरिथा कर्म सेना (HKS) की 11 महिला सदस्यों ने मानसून बम्पर लॉटरी का पहला इनाम जीता है।

Lottery Jackpot: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इन्होंने कुछ हफ्ते पहले 25-25 रुपए मिलाकर 250 रुपए का टिकट खरीदा था। कुछ महिलाओं के पास 25 रुपए भी नहीं थे, तो उन्होंने उधार लेकर टिकट खरीदने के लिए 12-12 रुपए दिए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पी पार्वती, के लीला, एमपी राधा, एम शीजा, के चंद्रिका, ई बिंदू, कार्तियायिनी, के शोभा, सी बेबी, सी कुट्टीमालु और पी लक्ष्मी ने पैसे इक्टठा करके टिकट खरीदा था। यह पहली बार नहीं था जब महिलाओं ने पैसे जुटाकर टिकट खरीदा हो, इससे पहले भी वो तीन बार टिकट खरीद चुकी हैं।

Lottery Jackpot: परप्पानंगडी की रहने वाली पार्वती ने बताया कि उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी, क्योंकि यह चौथा टिकट था जिसे उन्होंने पैसे जोड़कर खरीदा था। जब उन्होंने सुना कि जीतने वाला टिकट बुधवार को पलक्कड़ में एक एजेंसी ने बेचा था, तो उन्हें लगा कि एक बार फिर से हमारा नुकसान हो गया।

Lottery Jackpot: पार्वती बताती है कि जब वो शुक्रवार दोपहर काम के बाद घर लौटी तो मेरे बेटे ने मुझसे पूछा कि क्या हमने टिकट लिया है? क्योंकि एक व्यक्ति ने फोन करके कहा था कि हमारे टिकट पर इनाम निकला है।


लॉटरी जीतने वाली महिलाएं पिछले 2.5 साल से घरों से नान-बायोडिग्रेडेबल कचरा इकट्ठा करने का काम करती हैं। ये महिलाएं नगर पालिका में 57 सदस्यीय HKS ग्रुप का हिस्सा हैं। इनाम जीतने के बाद भी महिलाओं का कहना है कि वे अपना काम नहीं छोड़ेंगी। साथ मिलकर काम करेंगी। महिलाओं ने बताया कि वे लॉटरी के पैसे का इस्तेमाल घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में करेंगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधारभूत उद्देश्यों को लागू करने केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रतिबद्ध – झा

Next

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधारभूत उद्देश्यों को लागू करने केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रतिबद्ध – झा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme