Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में RPF कांस्टेबल ने ASI को गोली मारी, 3 यात्रियों की भी मौत
Uncategorized

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में RPF कांस्टेबल ने ASI को गोली मारी, 3 यात्रियों की भी मौत

Avatar photo
By fourthline.in
July 31, 2023 1 Min Read
0

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में आरपीएफ कांस्टेबल ने एक एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलाने वाले जवान का नाम चेतन कुमार चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने मीरा रोड से आरोपी आरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलीबारी की है, जिसमें एक एएसआई समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, गोली बारी की यह घटना जयपुर एक्सप्रेस (12956) के कोच नंबर B-5 में सुबह साढ़े 5 बजे के करीब हुई है। गोली मारने वाले आरपीएफ जवान चेतन और एएसआई तिलकराम दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक फायरिंग कर दी। इससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया।

आरपीएफ कांस्टेबल गिरफ्तार

डीआरएम नीरज कुमार ने बताया कि, सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी है।अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG NEWS: शराब घोटाला मामले में ईडी ने अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर समेत पांच पर यूपी में दर्ज कराई नई एफआईआर

Next

जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाई कोर्ट के स्थाई जज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme