Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों के लिए होगा मतदान, नामांकन 13 अक्टूबर से
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों के लिए होगा मतदान, नामांकन 13 अक्टूबर से

Avatar photo
By fourthline.in
October 9, 2023 1 Min Read
0

70 सीटों के लिए दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के  चुनाव में राज्य के नक्सल प्रभावित इलाके की  20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों के लिए  चुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी और इसी दिन से नामांकन भी शुरू हो जाएगा। 20 अक्टूबर  तक नामांकन  दाखिल किया जा सकता है। अगले दिन नामांकन पत्रों जांच होगी और अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

पहले चरण में इन सीटों के लिए मतदान

पहले चरण में 7 नवंबर को जिन  20 सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगंव, डोंगरगढ़, खुज्जी, मोहला मानपुर,  अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर,बस्तर जगदलपुर, चित्रकूट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं। बाकी 70 सीटों के लिए मतदान दूसरे चरण में 17 नवंबर को होगा।

इस तरह ठीक चार दिन बाद घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण में 70 सीटों  के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

केन्द्रीय विद्यालय की धृति , अमिय और ओम ने बिलासपुर को किया गौरवान्वित

Next

CG बिग न्यूज: चुनाव आयोग ने बिलासपुर , रायगढ़ के कलेक्टर व तीन जिलों के एसपी हटाए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme