Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/राहुल गांधी की घोषणा, छत्तीसगढ़ में KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा देगी कांग्रेस सरकार
Uncategorized

राहुल गांधी की घोषणा, छत्तीसगढ़ में KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा देगी कांग्रेस सरकार

Avatar photo
By fourthline.in
October 28, 2023 2 Min Read
0

रायपुर। बस्तर के फरसगांव में आयोजित एक आमसभा के दौरान राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लिए 2 बड़ी गांरटियों की घोषणा की है। जिसके तहत अब लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वही तेंदूपत्ता पर 4000 रु प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। हम गरीब और BJP अडानी को मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। PM मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते है? UPA सरकार के आंकड़ों को मोदी जारी करें।

वही आमसभा में सीएम बघेल ने कहा रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया। आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया। 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाई।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मोदी सरकार ने सबके खाते में 15-15 लाख देने का वादा किया था, रोजगार देने की बात कही थी, किसानों की आय दोगुनी करने वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं किया।

हमने कांग्रेस सरकार बनते ही शपथ लेने के दो घंटे में ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 1700 आदिवासी किसानों को जमीन का पट्‌टा दिया। 4000 प्रति मानक बोरा से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है। सबसे ज्यादा गन्ना और मिलेट्स की कीमत छत्तीसगढ़ में है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने रविन्द्र नेताओं के साथ सड़क पर उतरे

Next

शरद पूर्णिमा पर कल 29 अक्टूबर को चन्द्रग्रहण, सूतक प्रारंभ 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme