ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
ACB Action : बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
ACB Action : आरोप है कि कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के बदले यह रकम ले रहा था । शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की। जिस समय ACB ने कार्रवाई की, उस वक्त नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी।
ACB Action : मकान नवीनीकरण के काम के बदले मांगी रिश्वत जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि इसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
ACB Action : रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने ACB से इसकी शिकायत की। इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। ACB की टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
