Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बाल दिवस पर लघु भारत को किया प्रतिबिंबित
Uncategorized

बाल दिवस पर लघु भारत को किया प्रतिबिंबित

Avatar photo
By fourthline.in
November 14, 2023 2 Min Read
0

केन्द्रीय विद्यालय में आयोजन 

बिलासपुर। केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में बाल दिवस समारोह अत्यंत विशिष्ट अंदाज़ से मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में भारत की विविधरंगी संस्कृति, खानपान एवं वेशभूषा को विद्यार्थियों ने आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर मिलेट फेस्टिवल, सांस्कृतिक समन्वय, भाषायी एकता एवं खेलकूद का आकर्षक समन्वय देखने को मिला। पूरा विद्यालय भारतीयता के रंग में सराबोर रहा।

सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विविधरंगी भारतीय संस्कृति को अनुपम अंदाज़ में प्रस्तुत किया। साईं ने चाचा नेहरू, आशुतोष ने राजा राम मोहन राय, सी एच कार्तिक ने डॉ सी वी रमन, सुमित्र ने इसरो के वैज्ञानिक के. सीवान, वान्या सिंह ने भारतीय किसान की भूमिका निभाई। इसके पश्चात भारत की खानपान, वेशभूषा एवं भाषायी विविधता में एकता को विभिन्न कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया। मोटे अनाज अर्थात मिलेट्स की स्टाल भी लगाई गई। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने अपने संक्षिप्त प्रेरणादायक उद्बोधन में बताया कि चाचा नेहरू हम सबके आदर्श हैं। उनका व्यक्तित्व आज भी हमें देश भक्ति, प्रेम एवं समर्पण की सीख देता है। विद्यार्थियों ने आज बाल दिवस पर भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं विविध रंगी संस्कृति को जिस अनूठे अंदाज़ में प्रस्तुत किया, वह प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय है।

इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। जिसमे क्रिकेट मैच विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य खेला गया। शिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों को 40 रन से पराजित किया। इस मैच में प्राचार्य धीरेन्द्र झा, डॉ राजेश शर्मा व संतोष लाल ने शानदार खेल दिखाया। इसके पश्चात वॉलीबॉल एवं बकेट बाल प्रतियोगिता भी हुई।

कार्यक्रम समन्वयक सुनील पाण्डेय ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों में भारतीयता के भाव जगाने, देश प्रेम एवं विविधरंगी भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने सतत प्रयत्नशील है। वस्तुतः केन्द्रीय विद्यालय लघु भारत का प्रतिबिंब है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालयीन शिक्षक रणवीर कुमार, लैला कुमारी, चंद्र कुमार जायसवाल, उमेश कुर्रे, विनय शर्मा, एस डी सरजाल,सौमेनदास गुप्ता,पार्थ भट्टाचार्य, तारा यादव, निर्मला साहू, पी के मिश्रा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

सैलजा ने किया दावा, इस बार रमन सिंह भी हारेंगे, 75 पार करेगी कांग्रेस

Next

दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक , डाक्टरों ने दी सलाह, जयपुर शिफ्ट होंगी सोनिया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme