Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सरगुजा की चमकेगी किस्मत, सरकार का नेतृत्व मिलने से जागी उम्मीदें
Uncategorized

सरगुजा की चमकेगी किस्मत, सरकार का नेतृत्व मिलने से जागी उम्मीदें

Avatar photo
By fourthline.in
December 24, 2023 3 Min Read
0


पहली बार मुख्यमंत्री और तीन मंत्री इस संभाग से
अजय गुप्ता,सूरजपुर (fourthline)। छत्तीसगढ़ में बनी भाजपा की नई सरकार में सरगुजा संभाग को पहली बार बड़ी अहम भूमिका निभाने  का मौका मिला है। सरगुजा से मुख्यमंत्री के रूप में जहां विष्णु देव साय को सरकार की बागडोर मिली  है वहीं राम विचार नेताम,श्याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्मी राजवाड़े के रूप में तीन मंत्री भी मिले हैं। राज्य  की राजनीति में सरगुजा को अब से पहले इतना वजन कभी नहीं मिला। इससे सरगुजा संभाग की किस्मत चमकने की उम्मीदें जागी हैं ।
सरगुजा संभाग के जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए विष्णुदेव साय का नाम जब मुख्यमंत्री पद के लिए तय किया गया तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सरगुजा के नेताओं का सरकार में वर्चस्व हो सकता है।  यहां से चुनाव जीतने वाले भाजपा नेताओं में कई ऐसे नेता थे, जो भाजपा की राजनीति में प्रभाव रखते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़े अनुभवी  राजनेता है। सांसद,विधायक के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रहने  के साथ प्रदेश भाजपा की बागडोर संभाल चुके हैं। उनके मंत्रिमंडल में इसी सरगुजा संभाग से रामविचार नेताम ,श्याम बिहारी जायसवाल और श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री बनाया गया है। इससे प्रदेश की राजनीति में सरगुजा संभाग के दबदबे का अनुमान  लगाया जा सकता है। संभाग के लोगों में विकास की नई उम्मीदें भी जगी हैं।
सरगुजा की जनता ने इस बार के चुनाव में भाजपा को अपार जन समर्थन दिया।14 की 14 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी राज्य के इस आदिवासी इलाके का राजनीतिक दृष्टि से महत्व जानते थे। उन्होंने इस इलाके में जनसभाएं कीं और पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली। इसका इनाम सरगुजा को सरकार के नेतृत्व के रूप में मिला। पिछले चुनाव में लोगों ने सारी सीटों पर कांग्रेस को जिताया था पर कांग्रेस जनता का दिल नहीं जीत पाई और उसका सूपड़ा साफ हो गया।
सरगुजा  के कद्दावर आदिवासी नेता राम विचार नेताम छठवीं बार विधायक निर्वाचित होकर आए हैं। वे  डा.रमन सिंह मंत्रिमंडल में  गृहमंत्री थे। वे राज्यसभा सदस्य भी रहे। पार्टी ने इस चुनाव में उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्र रामानुजगंज से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया था और वे छठवीं बार भी पार्टी की उम्मीद पर खरे उतरे। उनका मंत्री बनना पहले से तय माना जा रहा था। सरगुजा से ही मंत्रिमंडल में शामिल दूसरे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे संगठन में भी सक्रिय भूमिका में रहे हैं। वे पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे। उन्हें कृषि मंत्री बनाए जाने की भी संभावना है। नई  पीढ़ी के भाजपा नेताओं में उनका कद लगातार बढ़ता गया है। नई सरकार में मंत्री के रूप में उनके लिए संभावनाओं का पूरा आकाश खुला हुआ है।
सरगुजा संभाग से ही मंत्रिमंडल में शामिल की गईं एकमात्र महिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले से हैं। सरकार  में मंत्री पद मिलने के साथ अब छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। मंत्री पद के लिए उनका नाम शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ही सामने आया। इससे पहले उनके नाम की चर्चा नहीं थी। पता चला कि उनके परिवार की संघ वाली पृष्ठभूमि का उनको फायदा  मिला। हालांकि इस चुनाव में जीतकर आने वाली भाजपा नेत्रियों में कई उनसे वरिष्ठ भी थीं, लेकिन 31 साल की लक्ष्मी राजवाड़े को मौका दिया गया। वह भटगांव विधानसभा क्षेत्र से करीब 43 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतकर आई हैं। उनके मंत्री बनने से जिलेवासी गर्व का अनुभव कर रहे हैं। पहली बार विधायक बनीं श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पंचायत की राजनीति से विधानसभा तक का यह सफर तय किया है । इस तरह राज्य की भाजपा सरकार में सरगुजा का कद काफी बढ़ा है। इससे लोगों में विकास की नई उम्मीदें जागना स्वाभाविक है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन पर देना होगा विशेष ध्यान
सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य, शिक्षा व आवागमन के क्षेत्र में काम करने की अधिक जरूरत है। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए राजधानी का रुख करना पड़ता है। यहां एम्स की स्थापना सरकार की प्राथमिकता हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सोच के साथ कदम उठाने होंगे ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर छत्तीसगढ़ का भविष्य गढ़ने में भूमिका निभा सकें । आवागमन सुविधाओं के मामले में सरगुजा काफी पीछे छूट गया है। केन्द्र की उड़ान योजना से सरगुजा अब तक जुड़ नहीं पाया। कई रेल परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन पर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। इससे सरगुजा में व्यापार और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मंत्री पद की शपथ लेकर लौटीं लक्ष्मी राजवाड़े का गृह जिले में भव्य स्वागत

Next

सीएम का गृह जिला जशपुर फिर से सरगुजा पुलिस रेंज में शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme