Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/हिट एंड रन: हड़ताल से हाहाकार की स्थिति, पेट्रोल पंप ड्राई, चीजों के दाम बढ़े
Uncategorized

हिट एंड रन: हड़ताल से हाहाकार की स्थिति, पेट्रोल पंप ड्राई, चीजों के दाम बढ़े

Avatar photo
By fourthline.in
January 2, 2024 2 Min Read
0

रायपुर/बिलासपुर । हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक-बस और  टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। इस हड़ताल के चलते प्रायः  पेट्रोल पंप ड्राई हो गए और डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी शुरू हो गई है। बोतलों में पेट्रोल बेचने वाले दोसौ रुपए तक कीमत वसूल रहे हैं। आवक प्रभावित होने से सब्जियों के भाव भी दोगुने हो गए हैं।

शहरू में डीजल-पेट्रोल कल शाम तक पेट्रोल पंपों में उपलब्ध था, लेकिन देर शाम तक किल्लत शुरू हो गई। जिला प्रशासन ने इस किल्लत को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को रिजर्व कोटा सुरक्षित रखने के निर्देश जारी करने दिए हैं। रिजर्व कोटे का डीजल-पेट्रोल सरकारी गाड़ियों, एम्बुलेंस तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कई स्कूलों ने बच्चों को लाने – पहुंचाने के लिए चलने वाले वाहन बंद कर दिए हैं और अभिभावकों को डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सामान्य होने तक बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने और ले जाने के लिए कह दिया है। 

ड्राइवरों की हड़ताल का असर आम जरूरत की चीजों पर भी पड़ा है। बाजार में सब्जियों की आवक प्रभावित होने से सब्जियों के भाव दोगुने हो गए है। आलू -प्याज को छोड़कर बाकी सभी सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। 40 रूपए किलो  की मटर 80 रूपए किलो बिक रही है। इसी तरह बाकी हरी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। 

बसें नहीं चलने से यात्री परेशान

बस ड्राइवरों की हड़ताल ने यात्रियों की भी परेशानी बढ़ा दी है। कल से ही बस ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। बस अड्डों पर कल से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। यात्रा पर निकलने के लिए यात्री निजी अथवा किराए के वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। टैंकर ड्राइवरों ने तीन दिन की हड़ताल की सूचना पहले दी थी। इसके बाद बस ड्राइवर भी इसमें शामिल हो गए। अभी तक इस हड़ताल से निपटने की सरकार की कोई योजना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्तर पर हड़ताली ड्राइवरों को समझाने-बुझाने की कोशिश चल रही है। यह हड़ताल एक-दो दिन भी आगे बढ़ती है तो बड़ी विकट स्थिति पैदा हो सकती है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

चुनावों के बाद तैयार हुई भाजपा की नई टीम, दिलाएगी जिले को नई पहचान

Next

फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन का नया कानून , हड़ताल खत्म

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme