महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी ने किया  स्मृति चौक का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण

सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर शनिवार को सूरजपुर में पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जिले के ग्राम जुड़वानी पहुंचकर माता राजममोहनी देवी मंदिर में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि माता राजमोहिनी देवी ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में गुजारा था। उनकी सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन है। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते,नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल,पूर्व विधायक रजनी रवि शंकर त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Previous articleसिम्स में सुधार के लिए चिकित्सा एवं प्रशासन को किया जाएगा अलग-अलग -स्वास्थ्य मंत्री
Next articleअम्बिकापुर को एक और  ट्रेन जल्द, स्टेशन में 32 करोड़ की लागत से वाशिंग पिट का होगा निर्माण 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here