• अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक का सूरजपुर आत्मीय स्वागत
AHP Collective recitation of Hanuman Chalisa: सूरजपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया अंबिकापुर में कार्यक्रम के पश्चात सूरजपुर पहुंचे। यहां भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल के निवास पर उनके परिजनों सहित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान डॉ. तोगड़िया ने कहा कि शहरों और गांवों की प्रत्येक कॉलोनी मोहल्ले में सप्ताह में मंगलवार और शनिवार की शाम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की परंपरा शुरू होनी चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ का केन्द्र केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि वहां रहने वाले हिंदू परिवारों की मदद, सेवा और सहयोग का भी प्रमुख केंद्र बनें। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा इसी उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। जिन स्थानों पर इसकी शुरुआत हुई है, वहां लोगों में प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रवास के दौरान डॉ. तोगड़िया ने केतका रोड स्थित शैलेंद्र सिंह के निवास पर भी हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं अग्रसेन चौक पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकवाद्य और मांदर की थाप के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक तरीके से स्वागत कर कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह, भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह,संत सिंह दीपक गुप्ता, पार्षद प्रमोद तायल, राजकिशोर चौधरी, बांके बिहारी अग्रवाल राजलाल राजवाड़े राकेश अग्रवाल कैलाश सिदार पवन सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रघुवीर कसेरा, महामंत्री मोहित राम राजवाड़े, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गणेश यादव, कोषाध्यक्ष दिलेश्वर सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



