Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/CG CRIME: स्कूली छात्रों के एकतरफा प्रेम-प्रसंग में दो की हत्या, पांच गिरफ्तार
Uncategorized

CG CRIME: स्कूली छात्रों के एकतरफा प्रेम-प्रसंग में दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
January 15, 2024 2 Min Read
0

जांजगीर। 9वीं-10वीं के दो छात्रों को करीब हफ्तेभर पहले मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। एक छात्रा से एकतरफा प्रेम प्रसंग में दोनों की पीट-पीटकर  हत्या कर दिए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो छात्रों सहित पांच आरोपियों को गिरफतार किया है, जिनमें तीन नाबालिग हैं।

इस दोहरे हत्याकांड के बारे  में जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया  कि स्कूल में एक ही छात्रा के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।  शिवरीनारायण इलाके के सलखन गांव के दो   नाबालि 7 जनवरी रात लापता हो गए थे।परिजनों के द्वारा 36 घंटे तलाश के बाद भी जब वे नहीं मिले तो 9 जनवरी को पुलिस को मामले की सूचना दी।  

नहर में मिली थी नाबालिगों की लाश

इसी बीच 12 जनवरी को बरभांठा गांव स्थित नहर के पानी में बहकर एक लाश गोदना की  तरफ आकर फंस गई थी। उसी नहर में पोडी डबरी फॉल पुल के पास कचरे के साथ फंसी एक और लाश मिली । दोनों की पहचान गुम हुए नाबालिगों के रूप में हुई। दोनों की हत्या होने की आशंका पर शॉर्ट पी.एम. कराया गया। सिर में भारी चीज से वार किये जाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर में धारा 302,201 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी।

जांच-पड़ताल में  एक नाबालिग पर पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद उनके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की गई तो बताया कि वह और दोनों मृतक अपने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से प्रेम करते थे।  तीनो के बीच वाद-विवाद भी होता रहता था।  तीन नाबालिगों के साथ हेंमत प्रसाद बंजारे और प्रभात भैना ने उन्हें मारने की योजना बनाई।

छात्रा से मिलाने का बहाना बनाकर बुलाया 

नाबालिग  प्रेमी ने छात्रा से मिलने का बहाना बनाकर रात 10.30 बजे बरभांठा के नहर किनारे बुलाया। दोनों के आने से पहले तीन नाबालिग और दो हेंमत प्रसाद बंजारे और प्रभात भैना लोहे की राॅड लेकर झाड़ियों में छिपकर उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दोनों नाबालिग वहां बाइक से पहुंचे । उनके सिर पर लोहे की राॅड से वारकर मौत के घाट उतार दिया और दोनों लाशों को नहर में फेक कर लाश के ऊपर पैरा डाल दिया।  बाइक को दो किलोमीटर दूर मुड़पार में तालाब किनारे छुपा दिया। पुलिस ने तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

विकसित भारत यात्रा में बोले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, 38 करोड़ जन-धन खाते ऐतिहासिक उपलब्धि

Next

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी का इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme