Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/परिवार को हत्या का शक, घर में मिली थी एक ही परिवार के तीन लोगों की जली लाश
Uncategorized

परिवार को हत्या का शक, घर में मिली थी एक ही परिवार के तीन लोगों की जली लाश

Avatar photo
By fourthline.in
January 16, 2024 1 Min Read
0

परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दे सरकार- कांग्रेस 

कुंडा/पंडरिया। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम नागा डबरा में बैगा परिवार के तीन लोगों के घर में जली हुई लाश मिलने  के मामले में परिवार को उनकी हत्या होने का शक है। परिवार के लोगों ने जेवर और घर का कुछ सामान गायब पाया है। 

पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने घटनास्थल का जायजा लिया व परिजनों से मिलकर हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा 5000 हजार रुपये नगद,अनाज और गर्म कपड़े की मदद दी है। कांग्रेस नेताओं को परिवार वालों ने बताया कि मृतक के परिवार के जेवर व कुछ सामान गायब पाया गया है। उन्हें  हत्या होने हत्या की आशंका है । कांग्रेस कमेटी द्वारा गांव के लोगों से जानकारी प्राप्त की गई ,जिसमें बताया गया कि मारे गए लोगमृतक व्यक्ति बहुत सीधे-साधे थे। गैस सिलेंडर के ब्लास्ट की आशंका भी गलत है क्योंकि पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर परिवार  ने भराया ही नहीं था। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की संदेहास्पद मौत दुःखद है । घटना  की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। सरकार परिवार के व्यक्ति क नौकरी और परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दे।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की टीम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित धुर्वे,जिला महामंत्री गुरुदत्त शर्मा,पूर्व मंडी अध्यक्ष डोमन मरकाम, मनीष शर्मा और सरपंच प्रतिनिधि लव पटेल शामिल थे ।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी बातचीत को तैयार 

Next

सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनाम बदले, अब पंजीयक कहलाएंगे आयुक्त 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme