Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/आइडियल पुलिसिंग के लिए काम करेंगे, बिलासपुर के नए एसपी ने पदभार संभाला
बिलासपुर

आइडियल पुलिसिंग के लिए काम करेंगे, बिलासपुर के नए एसपी ने पदभार संभाला

Avatar photo
By fourthline.in
February 17, 2024 1 Min Read
0

बिलासपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासपुर एसपी का पदभार ग्रहण किया। इससे  पहले वे रतनपुर में महामाया मंदिर गए और मत्था टेका। वहां  से कार्यालय पहुंचने  पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कहा है कि बिलासपुर में आइडियल पुलिसिंग दिखाई देगी। अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने नवपदस्थ एसपी को प्रभार सौंपा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नवपदस्थ एसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में जनता में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना, अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना,साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूकता लाना , नशे के सौदागरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई,  सड़क हादसों  कमी लाने की प्लानिंग शामिल होंगी। एसपी ने कहा कि ऐसे अपराधीयों की सूची तैयार की जाएगी, जो लगातार अपराध कर रहे हैं।

बिलासागुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिलासपुर में पुलिस आम जनता की कल्याण के लिए कार्य करेगी।यह प्रयास होगा कि यातायात व्यवस्था सुचारू हो, महिला अपराधों में कमी आए।उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों और मीडिया से सहयोग भी मांगा। रजनेश सिंह इससे पहले धमतरी और नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं । वह एंटी करप्शन ब्यूरो में भी एसपी रहे।

Tags:

Ips RAjnesh singh #IdealPolicing #NewSPBilaspur #AssumingOfficeResponsibilities
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, दोनों दिल्ली पहुंचे 

Next

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर लगेगी रोक , कड़ा कानून बनाने का फैसला स्वागतेय: सुनीता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme