Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सुप्रीम कोर्ट/Chhattisgarh liquor scam money laundering: ईडी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग केस किया रद्द
सुप्रीम कोर्ट

Chhattisgarh liquor scam money laundering: ईडी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग केस किया रद्द

Avatar photo
By fourthline.in
April 8, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली/रायपुर। Chhattisgarh liquor scam money laundering: सुप्रीम कोर्ट ने  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग केस को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूरी कार्रवाई को ही खारिज कर दिया । अलग-अलग याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सुनाया। 

Chhattisgarh liquor scam money laundering: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में ईडी की ईसीआईआर Enforcement Case Information Report (ECIR)  और एफआईआर से यह पता चलता है कि कोई अपराध नहीं हुआ है और अपराध से कोई आय नहीं की गई है। इसलिए मनीलॉन्ड्रिंग का कोई केस नहीं बनता है और इसे रद्द किया जाता है।

Chhattisgarh liquor scam money laundering: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की डबल बेंच ने इस मामले को सुना। सोमवार को अलग-अलग याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई के बाद यह  फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, उनकी पत्नी करिश्मा ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और सिद्धार्थ सिंघानिया ने 6 याचिकाएं लगाई थीं। 

Chhattisgarh liquor scam money laundering: दूसरी तरफ रायपुर कोर्ट में सोमवार को दोबारा रिमांड के लिए पेश किए गए अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने हासिल कर ली । दोनों को  आज कोर्ट में पेश किया गया और ईओडब्ल्यू ने उनकी फिर रिमांड मांगी। कोर्ट ने दोनों  को 12 अप्रैल तक रिमांड  पर भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट में इस केस के रद्द होने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि ईडी नई ईसीआईआर दर्ज कर सकती है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Weather Update: बढ़ती गर्मी से राहत की संभावना, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Next

TEACHERS SUSPENDED: चुनाव प्रशिक्षण में नशे में पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme