Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/वाइल्ड लाइफ/Wild bear rescue: कुएं में गिरे जंगली भालू को रेस्क्यू कर बाहर  निकाला,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
वाइल्ड लाइफ

Wild bear rescue: कुएं में गिरे जंगली भालू को रेस्क्यू कर बाहर  निकाला,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Avatar photo
By fourthline.in
April 9, 2024 1 Min Read
0

सूरजपुर fourthline)। Wild bear rescue: कैलाशपुर गांव में  कुएं में गिरे भालू को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बांस की सीढ़ी  चढ़कर भालू बाहर निकला और पिलखा पहाड़ में ओझल हो गया। भालू को कुएं से निकलन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Wild bear rescue: वनपरिक्षेत्र सूरजपुर के जयनगर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी-1720 से लगे ग्राम कैलाशपुर निवासी नानराम के बाड़ी में स्थित कुएं में जंगली भालू के गिर जाने से पूरे गांव में खलबली मच गई। दोपहर लगभग 2 बजे जंगली भालू जो रेड़़ नदी पार कर गांव  में घुस आया था। वन मंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल के निर्देशानुसार उपवन मंडल अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व व वनपरिक्षेत्राधिकारी उमेश कुमार वस्त्रकार, वनमण्डल उड़नदस्ता प्रभारी शैलेष कुमार गुप्ता, उपवनक्षेत्रपाल जयनगर व थाना के स्टॉफ एवं वन उपपरिक्षेत्र जयनगर क स्टॉफ के सहयोग से रेस्क्यू कर भालू को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया ।

Wild bear rescue: बांस की लम्बी सीढ़ी बनाकर कुएं में डाला गया। लगभग 5 बजे शाम को सीढ़ी में चढ़कर भालू कुएं से बाहर निकला। इसके पूर्व वन अमले ने कैलाशपुर के ग्रामवासियों को घर के अंदर रहने  मुनादी कराई। जंगली भालू कुएं से निकलकर पिलखा पहाड़ की ओर चला गया।  लगभग दो किलोमीटर दूरी तक वन विभाग के स्टॉफ ने नजर रखी। पिलखा पहाड़ में  भालू के चढ़ जाने के बाद रेस्क्यू टीम लौटी। भालू 10-12 वर्ष का था।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Hindu new year procession: हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा का योग आयोग के पूर्व सदस्य ने किया स्वागत 

Next

Bus fell into a ditch: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खाई में गिरी बस, 14 की मौत, 17 घायल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme