Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/Loksabha elections: पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का खर्च चुनाव खर्च में जुड़ेगा , सरोज पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ीं,
लोकसभा चुनाव

Loksabha elections: पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का खर्च चुनाव खर्च में जुड़ेगा , सरोज पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ीं,

Avatar photo
By fourthline.in
May 10, 2024 2 Min Read
0

मनेन्द्रगढ़,(fourthline)। Loksabha elections: आचार संहिता के दौरान कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में आयोजित हुई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का खर्च कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा।  कोरबा लोकसभा के चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में 26 अप्रैल को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था। 

http://fourthline.in/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240509-WA0013.mp4

Loksabha elections: इस कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी हेलीकॉप्टर से चिरमिरी पहुंचे थे।  हनुमत कथा के समापन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजको के नाम का जिक्र करते हुए कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लेते हुए यह कहा था कि आयोजको के लिए ताली बजाया जाए और वे मंच पर आए क्योंकि उन्होंने खर्चा किया है।

Loksabha elections: कार्यक्रम स्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर सरोज पांडेय को इस मामले में निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब देते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि वे इस कार्यक्रम की आयोजक नहीं थी न ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा का प्रचार हो रहा था। नोटिस के जवाब में सरोज पांडेय ने जवाब दिया था पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं करवाया था। लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम स्थल की करवाई गई वीडियोग्राफी व कांग्रेस की शिकायत के आधार व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कबूलनामें के आधार पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में कार्यक्रम का खर्च जोड़ने का निर्णय लिया है। 

Loksabha elections: अब तक कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय द्वारा दिये गए खर्च ब्यौरे के आधार पर 5 मई तक 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए गए है। खर्च सीमा 90 लाख है। 29 लाख 37 हजार 179 रुपये शेष है। अगर धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च 30 लाख से ऊपर जाता है तो भाजपा प्रत्याशी तय खर्च सीमा से ज्यादा राशि खर्च करने के मामले भी फंसती नजर आएंगी। क्योंकि चिरमिरी में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम भव्य तौर पर आयोजित हुआ था। हेलीकॉप्टर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे थे वे भव्य डोम के अलावा डोम के दोनों ओर पंडाल भी बनाया गया था।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया

Next

Toppers Helicopter Ride: हेलीकॉप्टर राइड के लिए भूपेश बघेल को आ रहे बच्चों के फोन, X पर लिखा…

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme