Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/Loksabha elections: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बाद 310 सीटें जीत चुकी है भाजपा – अमित शाह
लोकसभा चुनाव

Loksabha elections: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बाद 310 सीटें जीत चुकी है भाजपा – अमित शाह

Avatar photo
By fourthline.in
May 21, 2024 2 Min Read
0

संबलपुर। Loksabha elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को 310 सीट मिलने का दावा करते हुए ओडिशा के लोगों से मंगलवार को अपील की कि वे राज्य को ‘‘बाबू-राज” से आजाद कराएं और भाजपा को केंद्र एवं राज्य दोनों में सरकार बनाने का मौका  दें।

Loksabha elections: शाह ने संबलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार ओडिशा में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ खिलेगा। संबलपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, ‘‘पांचवें चरण के मतदान के बाद भाजपा को 310 सीट पहले ही मिल चुकी हैं। छठे और सातवें दौर के मतदान के बाद हम 400 से अधिक सीट हासिल कर लेंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘मुट्ठी भर अधिकारियों” का शासन है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव राज्य में मौजूदा ‘‘बाबू राज” को समाप्त कर देगा।

Loksabha elections: शाह ने राज्य में बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार पर ओडिशा के गौरव, भाषा, संस्कृति और परंपरा का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘बीजद सरकार जगन्नाथ मंदिर को एक वाणिज्यिक केंद्र में बदलना चाहती है। मठों और मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है और मंदिर के चारों द्वार अब भी जनता के लिए नहीं खोले गए हैं।” शाह ने कहा, ‘‘नवीन बाबू ने ओडिशा के लोगों पर ‘अधिकारी राज’ थोपकर उनका अपमान किया है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक  राज्य के ‘‘खनिज संसाधनों को लूटने” में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Rohini Acharya: राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को लेकर छपरा में बवाल, गोलीबारी में 1 की मौत

Next

CG Weather alert: मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme