Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Land for airport:  हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति की कलेक्टर से  अपील, एयरपोर्ट के लिए जमीन का सीमांकन बारिश से पहले कराएं
Uncategorized

Land for airport:  हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति की कलेक्टर से  अपील, एयरपोर्ट के लिए जमीन का सीमांकन बारिश से पहले कराएं

Avatar photo
By fourthline.in
June 2, 2024 2 Min Read
0

• रनवे तीन सौ मीटर की बजाय 700 मीटर किया जाए जिससे बोईंग-एयरबस भी उतर सकें 

बिलासपुर। Land for airport:  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर कलेक्टर से 4 जून को मतगणना संपन्न होने के साथ सेना से  287 एकड़ जमीन वापस लेने सीमांकन कराने की अपील  की है। समिति ने कहा है कि रनवे के विस्तार के लिए जमीन का सीमांकन जरूरी है।

Land for airport; हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति समिति ने कहा कि 15 सौ मीटर का बिलासपुर एयरपोर्ट का रनवे 46 डिग्री तापमान में एटीआर जैसे छोटे विमान के लिए भी पर्याप्त नहीं है और यही कारण है कि बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट में आये दिन विमान से यात्री उतारने की घटना होती है या विमान को शाम 6 बजे तक रोका जाता है, जिससे तापमान कम हो और विमान फुल लोड में उड़ान भर सके।

Land for airport: समिति ने  अलाइंस एयर की इस मांग से कसहमति जताई है  कि  रनवे का तीन सौ मीटर विस्तार किया जाना  चाहिए। समिति  का कहना है कि एयरपोर्ट पर बोईंग और एयरबस जैसे 180 सीटर विमान उतरने के लिए कम से कम 2200 मीटर का रनवे होना चाहिए। इसलिए समिति की मांग है कि रनवे का विस्तार कम से कम 700 मीटर और लम्बाई 2200 मीटर तक बढ़ाई जाए। बार-बार और टुकड़ो में काम होने से एयरपोर्ट के विकास में अनावश्यक विलम्ब होगा।

Land for airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद रायपुर में घड़ी चौक से सीएम हाउस तक प्रस्तावित हवाई सुविधा मार्च करने का संकल्प दोहराया है। इसके लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और नागरिकों से रायपुर चलने के लिए संपर्क किया जा रहा है। समिति “हवाई सुविधा मार्च “की तिथि शीघ्र घोषित करेगी।

Land for airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा, जिसमें अरुण सिंगरौल., समीर अहमद, अशोक भंडारी, चित्रकांत श्रीवास, विजय वर्मा, बद्री यादव, केशव गोरख, शाहबाज़, दीपक कश्यप, रशीद बक्श मनोहर खटवानी, मोहन जायसवाल, टिकेश प्रताप सिंह, शैलेन्द्र यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अभय नारायण, अक़ील अली, मोहसिन अली, संतोष पीपलवा, आशुतोष शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रेम दास मानिकपुरी, राकेश दुबे और सुदीप श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Gratuity to retired teachers of private schools: हाईकोर्ट का अहम फैसला, सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूल सेवानिवृत्त शिक्षकों को 6 हफ्ते में दें ग्रेच्यूटी

Next

Betting on T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप पर सट्टा, 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता चला चांपा से 5 सटोरिए गिरफ्तार 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme