Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Murder in ACC cement factory : सीमेंट फैक्ट्री में HOD की हत्या, कोल हैंडलिंग प्लांट के इंचार्ज ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
अपराध

Murder in ACC cement factory : सीमेंट फैक्ट्री में HOD की हत्या, कोल हैंडलिंग प्लांट के इंचार्ज ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Avatar photo
By fourthline.in
June 3, 2024 2 Min Read
0

भिलाई। Murder in ACC cement factory : जामुल क्षेत्र स्थित एसीसी अडानी सीमेंट फैक्ट्री के अंदर कोल हैंडलिंग प्लांट (CPC) के एचओडी बालराजू राव (50 साल) की निर्मम हत्या कर दी गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या सीपीसी के इंचार्ज संजय तिवारी व उसके साथियों ने की है। जामुल पुलिस 4 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। बालराजू राव की पत्नी की कैंसर के चलते दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं। उनकी परवरिश वही कर रहे थे।

Murder in ACC cement factory : बालराजू राव के रिलेटिव व एक्स आर्मीमैन लक्ष्मण राव ने बताया कि बालराजू राव रोज की तरफ ड्यूटी पर गए थे। उनका पिछले कुछ दिनों से कोयले की किल्लत को लेकर सीपीसी के इंचार्ज संजय तिवारी से विवाद चल रहा था। कोयले की कमी के चलते सीमेंट प्लांट भी दो दिन से बंद था। काम का अधिक लोड होने बालराजू ने संजय तिवारी पर काम सही से करने का दबाव बनाया था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Murder in ACC cement factory : पुलिस के अनुसार, हत्या सीपीसी प्लांट के पीछे गैलरी में सुबह 8-9 बजे के बीच हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी अडानी प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव को सीधे सुपेला अस्पताल पहुंचा दिया। वहां डॉक्टरों ने बालराजू को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में जब सीमेंट प्लांट के एचआर हेड धर्मेंश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना किया। उन्होंने कही वहां उनके कर्मचारी की मौत हुई है, लेकिन ये हत्या है या दुर्घटना इस बारे में वो कुछ भी नहीं बोलेंगे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Betting on T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप पर सट्टा, 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता चला चांपा से 5 सटोरिए गिरफ्तार 

Next

Poet-hearted teacher suspended: कविहृदय शिक्षक ने नेताओं, अफसरों पर कटाक्ष करती व्यंग्य कविता लिखी, डीईओ ने किया निलंबित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme