Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/BJP’s membership campaign: सूरजपुर जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाएंगे, मनाया जायेगा संगठन महापर्व-बाबूलाल
राजनीति

BJP’s membership campaign: सूरजपुर जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाएंगे, मनाया जायेगा संगठन महापर्व-बाबूलाल

Avatar photo
By fourthline.in
August 30, 2024 2 Min Read
0

• सदस्यता महाअभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला 

सूरजपुर। BJP’s membership campaign: भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज में  संगठन महापर्व सदस्यता अभियान हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला  संपन्न हुई। इस बैठक में  पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा मां भारती, श्यामा प्रसाद एव पं दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ पुष्प माला अर्पित कर जयघोष करते हुए कार्यशाला  का शुभारंभ किया गया। 

BJP’s membership campaign: गौरतलब है की सूरजपुर जिला भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सदस्यता अभियान जिला स्तरीय कार्यशाला बैठक में प्रदेश संगठन के द्वारा नियुक्त कार्यशाला बैठक प्रभारी व मुख्यअतिथि बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा  सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, प्रदेशकार्य समिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू सहित सभी मंचासिन अतिथियों ने इस सदस्यता अभियान कार्यशाला के संबंध में विस्तार से अपने-अपने विचार रखते हुए सभी ने मंच को संबोधित किया। 

BJP’s membership campaign:  कार्यशाला को संबोधित करते हुए सूरजपुर जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाएंगे, मनाया जायेगा संगठन महापर्व-बाबूलाल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही सूरजपुर जिले की सामरिक एवं भौगोलिक स्थिति का परिचय व संगठन क्षमता की जानकारी दी। साथ ही संगठन महापर्व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते जिले को प्राप्त लक्ष्य को समय पूर्व पूर्ण करने की बात कही। साथ ही इस बात के लिए आश्वस्त कराया कि विगत 2019 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्रत्येक बूथ में 200 से अधिक भाजपा की सदस्यता टोली के साथ पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल सदस्यता अभियान है, यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसे बूथ से लेकर जिले तक धूम-धाम से मनाया जायेगा। 

BJP’s membership campaign: मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एव राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के जिला कार्यशाला प्रभारी रजनीश सिंह ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800 002024 की जानकारी देते हुए जिले को डेढ़ लाख सदस्यता करने का लक्ष्य देते हुए कहा कि सदस्यता मिस्ड कॉल, नमो ऐप और बार कोड के जरिए प्राप्त की जा सकती है। पार्टी का सदस्यता अभियान घरों, मोहल्ले, गली, चौराहों, मंदिर, मस्जिद, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, शादी विवाह आयोजनों में भी चलाया जाये। यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि हम सभी कार्यकर्ता विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान संगठन महापर्व में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान संगठन महापर्व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला बैठक में जिले के 14 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी व सह प्रभारी, पांच सदस्य सदस्यता अभियान टोली के संयोजक व सह संयोजक, मंडल प्रभारी व सह प्रभारी, जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी गण सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Gambling in the Forest: जंगल में टेंट लगाकर खेल रहे थे जुआ, आ धमकी पुलिस 

Next

Mahtari vandan yojana: महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त 2 सितंबर को, सीएम साय देंगे 70 लाख महिलाओं को तीजा का उपहार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme