Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/देश/Census 2025: जणगणना 2025 में आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल, रहिए तैयार 
देश

Census 2025: जणगणना 2025 में आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल, रहिए तैयार 

Avatar photo
By fourthline.in
October 30, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली। Census 2025: भारत सरकार ने जनगणना कराने की पूरी तैयारी कर ली है, जो अगले साल से शुरू होगी और एक साल के भीतर पूरी होगी। इसके आंकड़े 2026 में सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। 

Census 2025: दरअसल, यह जनगणना 2021 में ही होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे टालना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनाव आए, जिससे इसमें और देरी हो गई। अब सरकार ने इसे तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जनगणना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन किया जाएगा। पिछले 50 वर्षों से लोकसभा सीटों का परिसीमन रुका हुआ है, जबकि 2029 में सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने की योजना है।

Census 2025: जाति जनगणना पर सरकार ने अभी कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, इस जनगणना में लोगों से उनके संप्रदाय के बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि देश में विभिन्न संप्रदायों की जनसंख्या का आंकलन किया जा सके, जिससे सरकार योजनाओं के निर्माण और राजनीतिक दृष्टिकोण से लोगों को जोड़ने में लाभ उठा सके। कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध जैसे कई संप्रदाय विभिन्न राज्यों में हैं, और इस आधार पर राजनीति में भी संप्रदाय एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है। इस बार जनगणना में कुल 30 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि 2011 की जनगणना में 29 सवाल शामिल थे।

 पूछे जाएंगे ये सवाल 

1. व्यक्ति का नाम

2. परिवार के मुखिया से संबंध

3. लिंग

3. जन्मतिथि और आयु

4. मौजूदा वैवाहिक स्थिति

5. शादी के वक्त उम्र

6. धर्म

7. संप्रदाय

8. अनुसूचित जाति या जनजाति

9. दिव्यांगता

10. मातृभाषा

11. अन्य कौन सी भाषाओं का ज्ञान

12. साक्षरता की स्थिति

13. मौजूदा शैक्षणिक स्थिति

14. उच्चतम शिक्षा

15. बीते साल का रोजगार

16. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी

17. रोजगार

18. उद्योग की प्रकृति, रोजगार एवं सेवाएं

19. वर्कर्स की क्लास

20. गैर-आर्थिक गतिविधि

21. कैसे रोजगार की चाह

22. काम पर जाने का माध्यम

(i) एक तरफ से दूरी

(ii) यात्रा का माध्यम

23. जन्म मूल स्थान पर ही हुआ या फिर कहीं और। दूसरे देश में हुआ हो तो उसका नाम।

24. मूल स्थान पर हैं या पलायन किया

(a) क्या भारत में ही पलायन किया

(b) किस समय पलायन किया

25. मूल स्थान से पलायन का कारण

26. कितनी संतान

(a) बेटे कितने

(b) बेटियां कितनी

27. जन्म लेने वाले कितने बच्चे जीवित

(a) बेटे कितने

(b) बेटियां कितनी

28. बीते एक साल में पैदा बच्चों की संख्या

29. पलायन के बाद कितने साल से नए स्थान पर

30. पलायन से पूर्व का मूल स्थान

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Online fraud: बैंक अधिकारी बताकर ओटीपी पूछा और खाते से 15 लाख पार, बंटी-बबली सहित 3 गिरफ्तार

Next

Chhattisgarh State Festival: जिलों में राज्योत्सव 5 नवम्बर को, रायपुर के राज्योत्सव में सीएम होंगे मुख्य अतिथि

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme