Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/जन्मदिन/Happy birthday: मंत्री के रूप में लक्ष्मी राजवाड़े का पहला जन्मदिन , यादगार बनाने में जुटे कार्यकर्ता 
जन्मदिन

Happy birthday: मंत्री के रूप में लक्ष्मी राजवाड़े का पहला जन्मदिन , यादगार बनाने में जुटे कार्यकर्ता 

Avatar photo
By fourthline.in
November 9, 2024 2 Min Read
0

• मंत्री स्वच्छता दीदियों का करेंगी सम्मान 

• अजय गुप्ता 

सूरजपुर। Happy birthday: महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का पहला जन्मदिन भाजपा  कार्यालय अटल कुंज में मनाने की भव्य तैयारी की गई है। इस दिन को पार्टी के लोग अविस्मरणीय बना देना चाहते हैं। 

Happy birthday: इस आयोजन के लिए पूरे कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया है। खास बात यह है कि उनका जन्मदिन सनातन पद्धति से मनाया जायेगा,  जिसमें ब्राह्मण वैदिक मंत्रों के साथ स्वस्तिवाचन करेंगे । इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वच्छता दीदियों का चरण पखार कर उनका सम्मान करेंगी। भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक और सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री श्रीमती  राजवाड़े के लिए उनका यह 32 वां जन्मदिन बेहद खास होगा। जिले में सर्वाधिक 44 हजार मतों से विजयी हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े स्वभाव से सहज हैं और उनकी इस सहजता के लोग कायल हैं।

Happy birthday: महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में वह चाहती  हैं कि प्रदेश की महिलाओं सशक्त बनें।इसके लिए उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट का काम वापस दिलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। महतारी वंदन योजना के तहत सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1000 दे रही है। उन्होंने  इस योजना का लाभ उन बची हुई महिलाओं को दिलाने के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं ,जो योजना  का लाभ पाने से रह गई हैं।  

Happy birthday: भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जिनका मंत्री बनने के बाद  10 नवम्बर को पहला जन्मदिन है,  पार्टी कार्यकर्ताओं  ने इसे यादगार बना देने की पूरी तैयारी की है। इस मौके पर मंत्रोच्चार के साथ पंडित स्वस्तिवाचन करेंगे। इसमें जिले भर के कार्यकर्ता उनके अभिनंदन स्वागत और शुभकामनाएं देने जुटेंगे । पूरा भाजपा कार्यालय एक दिन पहले से सज-धजकर तैयार है।  

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Controversy over statement : कोटा विधायक माफी मांगें अन्यथा बड़ा आंदोलन  छेड़ेगा संत समाज- सर्वेश्वर दास

Next

Newborn found under a bridge: पुल के नीचे मिला 20 दिनों का अज्ञात नवजात , लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, पूरी तरह स्वस्थ 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme