रायपुर। Mayor reservation: पंचायतों के विभिन्न पदों के आरक्षण की तारीख के साथ नगर  निगमों के महापौर और नगरपालिकाओं तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की तारीख तय कर दी गई है। 27 दिसंबर को लाटरी पद्धति से इन पदों आरक्षण का फैसला किया जायेगा। 

Mayor reservation: नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार ने महापौर आरक्षण की तारीख जारी की। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्डों का आरक्षण पूरा कर लिया गया है।  महापौर और नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के बाद राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव का ऐलान  कर सकता है। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार ने सूचना जारी कर 27 दिसंबर को महापौर आरक्षण की तारीख तय कर दी है। 

Mayor reservation: राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे पं0 दीनदयाल उपध्याय आडिटोरियम में लाटरी से महापौर के साथ ही नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण भी किया जाएगा।

इसी  के साथ नगरीय निकाय चुनावों की हलचल भी तेज हो गई है। 

Previous articleMa kudargarhi Devi Public Trust:  कुदरगढ़ी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष चुने गए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा 
Next articleDemonstration by land displaced people: भूविस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय  के मुख्य द्वार के सामने 5 घंटे किया अर्धनग्न प्रदर्शन 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here