रामानुजगंज।  नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी चंदन कश्यप उम्र 34 वर्ष का दुखद निधन हो गया। मंगलवार के शाम तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। चंदन की युवाओं में काफी लोकप्रियता थी। चंदन कांग्रेस के टिकट से पार्षद चुने गए थे। इस बार  फिर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी थी। चंदन के आकस्मिक निधन से पूरे नगर में शोक की लहर है। चंदन की 5 वर्षीय मासूम बेटी है, जिसके सर से पिता का साया उठ गया। चंदन अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। चंदन का अंतिम संस्कार नगर के मुक्ति धाम में कर किया गया।

Previous articlePrecaution: वायरस HMPV पर हमारी नजर, स्वास्थ्य मंत्री बोले – घबराने की जरूरत नहीं
Next articleBravery of a child: दिव्य की उम्र सिर्फ 12 साल और उठा रहा 6 सदस्यों के परिवार का बोझ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here