Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Teachers service terminated: बीएड डिग्रीधारी 70 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त
छत्तीसगढ़

Teachers service terminated: बीएड डिग्रीधारी 70 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त

Avatar photo
By fourthline.in
January 11, 2025 1 Min Read
0


दंतेवाड़ा। Teachers service terminated:  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीएड डिग्रीधारी 70 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद उठाया गया है। ये शिक्षक जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ थे। सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही इन शिक्षकों की नौकरी अब समाप्त हो गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में 6285 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 4 मई 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

Teachers service terminated: इस भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में बीएड और डीएलएड दोनों डिग्रियों को स्वीकार किया गया था। जून 2023 में व्यापमं के माध्यम से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया और जुलाई 2023 में परिणाम घोषित हुआ। लेकिन अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता के मद्देनजर एनसीटीई 2018 के गजट को रद्द कर दिया गया। इस निर्णय के बाद, डीएलएड के अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और बीएड डिग्रीधारियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

Teachers service terminated: इसके बाद बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां उन्हें अंतरिम राहत मिली, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि इस भर्ती प्रक्रिया का पालन हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार किया जाएगा। इस निर्णय के बाद, बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू हुई और दंतेवाड़ा जिले में इन 70 शिक्षकों को अब नौकरी से हटा दिया गया है।

Tags:

# chhattisgarh #cg news #teachers terminated # cg High court #education department # Dantewada
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Zila panchayat elections: सूरजपुर जिपं अध्यक्ष पद अजजा महिला के लिए आरक्षित, पुरुष नेताओं की उम्मीदों पर पानी

Next

Triple murder in land dispute: केरता तिहरे हत्याकांड में 23 आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme