Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/एमसीबी जिले में ट्रक से 31 लाख की शराब जब्त, रामानुजगंज जाने वाली थी
Uncategorized

एमसीबी जिले में ट्रक से 31 लाख की शराब जब्त, रामानुजगंज जाने वाली थी

Avatar photo
By fourthline.in
October 26, 2023 1 Min Read
0

मनेन्द्रगढ़। चुनाव आचार संहिता के चलते खड़गवां थाना क्षेत्र के बेरियरो में एफएसटी/एसएसटी की टीम वाहनों की जांच के दौरान 31 लाख रुपए की शराब पकड़ी है। गुरुवार को जरौधा बेरियर में वाहन क्रमांक CG10 BN 5974 को एफएसटी/एसएसटी टीम ने रोककर चेक की। जांच करने पर ट्रक में शराब मिला। इस पर जांच टीम ने गाड़ी के मूल दस्तावेज और उसमें लोड शराब के बारे में चालक से पूछताछ की।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक से लाखों रुपए का शराब जब्त किया है. पुलिस ने ट्रक से 515 पेटी शराब जब्त की है. बताया जा रहा है कि शराब से भरा वाहन बिलासपुर से सूरजपुर जिले के रामानुजगंज जाने के लिए निकला था. इस दौरान एफएसटी/एसएसटी खडगवां पुलिस और आबकारी पुलिस ने जरोधा में जांच के दौरान संयुक्त कार्रवाई की।

शराब का दस्तावेज चेक करने पर पाया गया कि वाहन चालक की ओर से वाहन को छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड बिलासपुर से शराब लेकर कटघोरा, मोरगा, तारा, प्रेमनगर, रामानुजगंज में जाना था, जो निर्धारित मार्ग से न आकर रतनपुर, मरवाही तरफ से जरौधा बेरियर आया. इसके बाद इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई।

जानकारी मिलने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी शशिकला पैकरा मौके पर पहुंचे और वाहन चालक देवकिरारी बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय रामअवतार ध्रुव के कब्जे से 252 पेटी बियर, 263 पेटी व्हिस्की कीमत 31,28,520 रुपए की शराब जब्त की गई।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा

Next

जोगी कांग्रेस के दो प्रत्याशियों को जान का खतरा, चुनाव आयोग से मांगी सुरक्षा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme