Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/चुनाव/Municipal elections: टिकट वितरण में देरी से दावेदारों में बेचैनी, पाटिॅयों को भितरघात का भी डर
चुनाव

Municipal elections: टिकट वितरण में देरी से दावेदारों में बेचैनी, पाटिॅयों को भितरघात का भी डर

Avatar photo
By fourthline.in
January 23, 2025 2 Min Read
0


• टिकट नहीं मिलने पर लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव
सूरजपुर। Municipal elections: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस इस समय प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में व्यस्त हैं। हालांकि अभी तक टिकटों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रत्याशियों के चयन को लेकर विचार-मंथन जोरों पर है। दोनों पार्टियों को यह एहसास है कि यदि टिकट वितरण में सावधानी और सूझबूझ नहीं बरती गई, तो इसका सीधा असर चुनावी परिणामों पर पड़ सकता है।

Municipal elections:   सूरजपुर नगर पालिका में कुल 18 वार्ड हैं, और अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा, जिले की चार नगर पंचायतें भटगांव,जरही, प्रतापपुर, और विश्रामपुर में चुनाव होने हैं। इन सभी स्थानों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। दोनों ही पार्टियां यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं कि प्रत्याशी चयन में ऐसी रणनीति अपनाई जाए जिससे भीतरघात की आशंका को कम किया जा सके।पार्टी नेताओ का मानना है कि सही प्रत्याशी का चयन ही चुनाव में सकारात्मक परिणाम लाने में मददगार साबित होगा। ऐसे में दावेदारों के नाम पर गहन मंथन और चर्चा की जा रही है। यह संभावना जताई जा रही है कि देर शाम या कल तक दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर सकती हैं।


Municipal elections:   चुनावी समीकरणों को देखते हुए दोनों दलों को प्रत्याशी चयन में न केवल सामाजिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है,बल्कि मतदाताओं की भावनाओं का भी ध्यान रखना होगा। सही रणनीति और मजबूत प्रत्याशियों के चयन के बिना चुनावी सफलता हासिल करना दोनों के लिए कठिन हो सकता है।

Municipal elections:  इधर नामांकन  का दूसरा दिन है, लेकिन टिकट फाइनल न होने से कई दावेदारों में बेचैनी है। कई वार्डों में दावेदारों ने वार्ड पार्षद के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसे में अगर वे टिकट से वंचित हो जाते हैं, तो उनके निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। यह स्थिति पार्टी प्रत्याशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।अध्यक्ष पद के लिए भी निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खासतौर पर सूरजपुर और विश्रामपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभावी रूप से चुनौती देने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। इससे दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Tags:

#Chhattisgarh # CG hindi news #municipal elections #municipal council surajpur #nomination # condidate
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Municipal elections: निकाय चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची कल

Next

Example girl: इस एक साल की बच्ची के नाम कई विश्व रिकार्ड, तमाम सरकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme