Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/चुनाव/Municipal elections: नपा अध्यक्ष व वार्ड प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भाजपा की रैली, कांग्रेस भी एकजुट
चुनाव

Municipal elections: नपा अध्यक्ष व वार्ड प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भाजपा की रैली, कांग्रेस भी एकजुट

Avatar photo
By fourthline.in
January 28, 2025 2 Min Read
0

सूरजपुर। Municipal elections: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद सहित वार्ड प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

Municipal elections: भाजपा ने रंगमंच प्रांगण से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली और कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, वरिष्ठ नेता भीमसेन गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू,पुष्पा सिंह ,अनिल गोयल शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, विजय राजवाड़े, शंकर जिंदिया महिला नेत्री मोनिका सिंह,अजय अग्रवाल,अरविंद मिश्रा, संध्या सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए देवंती साहू समेत सभी वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन उत्साहपूर्वक दाखिल किया।

Municipal elections:  कांग्रेस ने रैली निकालने के बजाय वाहनों के माध्यम से संगठित ढंग से कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े के साथ पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े,कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के.के.अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल,अश्वनी सिंह, नरेश राजवाड़े महिला नेत्री शशि सिंह,सुखमनिया जगते, मनोज डालमिया, जफर हैदर आलोक साहू आदि नेता उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रत्याशी सहित वार्ड के प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन दाखिल किया।


Municipal elections:  नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने तरीके से शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा ने जहां रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाई, वहीं कांग्रेस ने संगठित उपस्थिति के साथ अपना प्रभाव दिखाया। दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों की प्रचंड जीत का दावा किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ 18 वार्डों के प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

Municipal elections:  नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद अब 31 जनवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि चुनावी मैदान में कौन-कौन प्रत्याशी रहेंगे। चुनावी सरगर्मियां अब और तेज हो गई हैं, और दोनों दल अपने प्रचार अभियान की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Tags:

#Chhattisgarh # CG news #municipal body elections #nomination #surajpur municipal council
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Municipal elections: नपा अध्यक्ष व वार्ड प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भाजपा की रैली, कांग्रेस भी एकजुट

Next

Surajpur politics: कांग्रेस छोड़ पूर्व पार्षद संतोष सोनी भाजपा में शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme