Surajpur politics: कांग्रेस छोड़ पूर्व पार्षद संतोष सोनी भाजपा में शामिल
सूरजपुर। Surajpur politics: कांग्रेस से नाराज चल रहे पूर्व पार्षद संतोष सोनी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने विधायक भूलन सिंह मरावी और भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी व भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन गोयल पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए।साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की घोषणा की।
Surajpur politics: पिछले चुनाव में संतोष सोनी ने वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर पार्षद बने थे। बताया जाता है कि इस बार उनके परिवार को टिकट नहीं मिलने के कारण वे कांग्रेस से असंतुष्ट थे, जिसके चलते उन्होंने भाजपा का रुख किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल शंकर जिंदिया, संत सिंह, गणेश सोनी हिमांशु जैन और प्रदीप सोनी उपस्थित रहे।
