सूरजपुर। NSUI memorandum : जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) कैम्प आयोजित करने एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

NSUI memorandum : आकाश साहू ने बताया कि सूरजपुर जिला शिक्षा एवं युवाओं का प्रमुख केंद्र है, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। जानकारी के अभाव एवं विधिवत ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है, जो अत्यंत चिंताजनक विषय है।

NSUI memorandum : इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई द्वारा पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया कि जिले के सभी महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) हेतु विशेष कैम्प लगाए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को सरल एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस उपलब्ध हो सके।
साथ ही, इन कैम्पों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा–जीवन सुरक्षा आयोजित करने की भी मांग की गई, जिसमें हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, गति सीमा, यातायात संकेतों की जानकारी तथा सुरक्षित वाहन संचालन के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

NSUI memorandum :  इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजेश साहू, मुस्तफा खान, सह सचिव लिवनेश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रेहान, शिवम साहू, अंकुश गुप्ता, मनोज सिंह, नितेश साहू, कमलेश सिंह, सोमू खान, आयुष शांडिल्य, निलेश सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleVB- G-RAM-G : भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – अखिलेश
Next articleCG News : जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर खाली कराया, छानबीन जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here