रायपुर। CG assembly session:   शासन की पुनर्वास नीति के तहत 120 समर्पित नक्सली आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचे और वहां चल रही कार्यवाही को देखा। इस अवसर पर समाज में लौटने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

CG assembly session:  इस विशेष कार्यक्रम में 120 समर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं। इनमें 6 पूर्व सेंट्रल कमेटी के सदस्य रूपेश, बसवा, चैतू, ललिता और राजू भी शामिल थे। जहां सामान्य सदस्य दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यवाही देख रहे थे, वहीं पूर्व लीडरों ने अध्यक्षीय दीर्घा में बैठकर इसे देखा।

CG assembly session:  इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। लोकतंत्र में ऐसे पुनर्वासित नक्सलियों का स्वागत और अभिनंदन करना गर्व की बात है।

Previous articleDelhi liquor scam case:  केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार
Next articleAfghanistan-Pakistan Conflict:  अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद जंग के हालात, धमाकों और विमानों की आवाज से गूंजा काबुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here