CG Health Transfers : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के तबादले किए गए हैं। आदेश के बाद महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली और दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
CG Health Transfers : इस सूची में कई प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है।
देखें किसे कहां भेजा गया
1. डॉ. आई. नागेश्वर राव– प्रभारी CMHO महासमुंद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर भेजे गए हैं।
2. डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा– प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद बनाए गए हैं।
3. डॉ. भुवन विजय कुर्रे– जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी CMHO सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है।
4. डॉ. शरद कोहाड़े– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा बनाए गए हैं।
5. डॉ. अरुण कुमार टोंडर– प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी CMHO धमतरी बनाए गए हैं।
6. डॉ. यू.एल. कौशिक– प्रभारी CMHO धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजे गए हैं।
7. डॉ. आदित्य सिन्हा– जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी बनाए गए हैं।
8. डॉ. अनिल कुमार शुक्ला– संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग से प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाए गए हैं।
9. डॉ. कपिल देव पैंकरा– प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग भेजे गए हैं।
10. डॉ. प्रशांत सिंह– प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर बनाए गए हैं।
11. डॉ. बलवंत सिंह– जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, कोरिया से प्रभारी CMHO कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है।
12. डॉ. आशीष शर्मा– प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाए गए हैं।
13. डॉ. जगसाय सिंह सरुता– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर, सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा बनाए गए हैं।
14. डॉ. प्रेम सिंह मार्को– प्रभारी CMHO सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, कोरिया भेजे गए हैं।
15. डॉ. शीला साहा– प्रभारी CMHO मुंगेली से जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजी गई हैं।
16. डॉ. श्रीकेश गुप्ता– प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला, बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली बनाए गए हैं।
17. डॉ. राकेश कुमार– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली बनाए गए हैं।
18. डॉ. सत्यम कुमार पटेल– प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, सक्ती भेजे गए हैं।
19. डॉ. शशांक गुप्ता– प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, बलरामपुर भेजे गए हैं।
20. डॉ. रामप्रसाद तिर्की– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर बनाए गए हैं।
21. डॉ. राजेंद्र राय– मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्रभारी सिविल सर्जन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. राय को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा भेजा गया है।
22. डॉ. अभय सिंह तोमर– प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय चिरमिरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाए गए हैं।
23. डॉ. प्रियंका सक्सेना– जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
24. डॉ. जमुना प्रसाद आर्य– प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाए गए हैं।
25. डॉ. रक्षित जोगी– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर भेजे गए हैं।
आदेश में सबसे ज्यादा बदलाव जिला स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े पदों पर हुआ है। महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा में प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी बदली गई है। इसके अलावा बिलासपुर, मुंगेली, बलरामपुर, दंतेवाड़ा और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।









