• विधानसभा अध्यक्ष जैविक कृषि कार्यशाला और कृषक सम्मेलन में हुए शामिल
• सुरगी में किया एम्बुलेंस का लोकार्पण , डॉ. सिंह का जोरदार स्वागत
Farmers’ Conference: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल 15 जून को राजनांदगांव जिले के आदर्श ग्राम सुरगी में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला और कृषक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।दोनों कार्यक्रमों का आयोजन कृषि विभाग के साथ सुरगी स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि महाविद्यालय, सुरगी द्वारा किया गया था । सुरगी पहुँचने पर डॉ. रमन सिंह का स्थानीय जनता और जन प्रतिनिधियों सहित किसानों ने भी गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया ।
Farmers’ Conference: इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने सुरगी के नये बस स्टैंण्ड चौक में पूजा -अर्चना के साथ एक नये एम्बुलेंस का लोकार्पण किया । कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला और कृषक सम्मेलन में डॉ. रमन सिंह ने क्षेत्र के उन्नत किसानों और खेती -किसानी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया ।
Farmers’ Conference: कृषक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डॉ. सिंह ने सुरगी क्षेत्र के किसानों की प्रशंसा की और खेती -किसानी के क्षेत्र में उनके कार्यों को प्रदेश के लिए मॉडल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सुरगी में संचालित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द और कृषि महाविद्यालय इस क्षेत्र के लिए और राजनांदगांव जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । दोनों संस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।विद्यार्थियों को इन संस्थाओं का बहुत लाभ मिल रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि यहाँ कृषि के क्षेत्र में हो रहे नये प्रयोगों (नवाचारों ) का फायदा इस क्षेत्र के किसानों को मिलेगा । उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए कृषि विभाग,कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि महाविद्यालय को बधाई दी।
Farmers’ Conference: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। वर्तमान में यूरिया की बाजार कीमत लगभग 2,220 रुपए प्रति क्विंटल है, किंतु केंद्र सरकार की सब्सिडी नीति के कारण किसानों को यह मात्र 266 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ते हुए गोबर खाद एवं जैविक खाद का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए।
Farmers’ Conference: डॉ. सिंह ने बताया कि सुरगी उनका गोद ग्राम है, जहां निरंतर विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। सुरगी-खरखरा सिंचाई डायवर्सन नहर लाईनिंग का 19 करोड़ रुपए का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वहीं शिवनाथ डायवर्सन से जुड़ी मुख्य नहर एवं लघु नहरों का कार्य लगभग 27 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया ।
नये बस स्टैंण्ड चौक में उमड़ा जनसैलाब
विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए जन -सैलाब सुरगी के नये बस स्टैंण्ड चौक में जन सैलाब उमड़ पड़ा था । वहाँ डॉ.रमन सिंह का जोरदार आत्मीय स्वागत करने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा,जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार चंद्राकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू,सुरगी के सरपंच सुग्रीव साहू, पूर्व सरपंच आनंद राम साहू, श्रीमती मधु साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, सेक्टर प्रभारी गुरूचरण सिन्हा, त्रिलोक चंद पारख,लेखराम निर्मलकर , सुकृत दास साहू, नारद साहू, शंकर दीपक, खिलेश्वर साहू,तेज सिन्हा, पवन साहू,तेज सिन्हा, भुवन साहू,डुमन साहू,परदेशी राम साहू, गोवर्धन साहू,राहुल साहू, डान साहू, मेवा साहू,खेमू साहू, गोपाल साहू ,कुशल साहू,टोमन निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
साकेत साहित्य परिषद ने किया स्वागत
नये बस स्टैंण्ड चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर, पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर, उपाध्यक्ष पवन यादव पहुना, पूर्व सचिव फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, रोशन लाल साहू,याद दास साहू, खुमेश साहू महावीर साहू ने डा. रमन सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर, फूलमाला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया । साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि डा. रमन सिंह ने पूर्व में साकेत साहित्य परिषद को पचास हजार रुपए की किताबें भेंट की गई थीं,जो साहित्यकारों के साथ -साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही हैं । इसके लिए परिषद के पदाधिकारियों ने डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया । परिषद की ओर से ये किताबें स्थानीय शिक्षक महेश साहू द्वारा स्थानीय विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ने के लिए निःशुल्क दी जाती हैं, जिन्हें पढ़कर वे साकेत साहित्य भवन को लौटा देते हैं । परिषद के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को साकेत साहित्य परिषद सुरगी के 27 वें वार्षिक समारोह के आयोजन में सहयोग के लिए अनुरोध पत्र भी सौंपा।










