DMF Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक साथ पांच जिलों में छापे की कार्रवाई की है। DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाले की जांच को लेकर ईडी के अधिकारी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद में अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे हैं। राजधानी के वल्लभ नगर से लेकर सरगुजा तक ईडी की यह कार्रवाई हुई है।
DMF Scam :करोड़ों के डीएमएफ घोटाले में ईडी अधिकारियों की नजर उन लोगों पर है जो पिछले कुछ सालों में सरकारी ठेकों और सप्लाई में शामिल रहे हैं। ईडी ने रायपुर में कारोबारी शाश्वत लुणावत , धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के आमापारा स्थित घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी घर के अंदर दस्तावेज खंगाले । इस दौरान बाहर सुरक्षा बल तैनात रहे।
DMF Scam : धमतरी में टीम ने घर में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए ताकि बाहर किसी से संपर्क न हो सके। ठेकेदार दीपेश गांधी के यहां से फाइनेंशियल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा जुटाया गया है। ये कार्रवाई सीधे तौर पर डीएमएफ फंड के दुरुपयोग और लेन-देन से जुड़ी बताई जा रही है।
DMF Scam : सरगुजा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म मानसून एग्रो पर ईडी ने छापा मारा है। राकेश गुप्ता कृषि विभाग में बड़े सप्लायर रहे हैं। पिछली सरकार के दौरान उनके फर्म के जरिए हुए कामों पर ईडी की नजर है। अधिकारियों की टीम सप्लाई के रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन और सप्लाई चेन की जांच चल रही है।










